Haryana Weather News: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। राज्य की अधिकतम जिलों के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल रही है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आज राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अभी दो दिनों तक राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा।
मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्र मोहन ने जानकारी दिया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज राज्य के ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। रोहतक और फरीदाबाद को छोड़कर अधिकतर जिलों में आज मौसम सुहाना बने रहेगा।
दो दिनों तक बदला रहेगा मौसम
29 और 30 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इसकी वजह से राज्य की अधिकतम जिलों में बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। 30 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ बनेगा इसके प्रभाव से दो और तीन मई को राज्य का मौसम परिवर्तनशील रहेगा।
मई के महीने में गर्मी फिर दिखाएगी अपना प्रकोप
मई के महीने में राज्य के ज्यादातर जिलों में हीट वेव चलेगा। गर्मी अपने चरम पर होगी और एक बार फिर से लोगों की परेशानियां बढ़ेगी। फिलहाल 30 तारीख तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है क्योंकि 30 तारीख तक राज्य के ज्यादातर जिलों में आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।
आज भिवानी महेंद्रगढ़ रेवाड़ी नारनौल हिसार महेंद्रगढ़ फरीदाबाद हंसी सोनीपत शहीद कई जिलों में झमाझम बारिश का अनुमान लगाया गया है। इन जिलों में बारिश के साथ-साथ धूल भरी हवाएं भी चलेगी। इसके साथ ही साथ इन जिलों के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा। बारिश होने से गर्मी से भी राहत मिलेगी हालांकि एक बार फिर से मई में परेशानियां बढ़ने वाली है। आज रेवाड़ी धारूहेड़ा सहित कई जगहों पर धूल भरी आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है।












