सिरसा में जज लगवाने के नाम पर 40 लाख रुपये की ठगी, युवक से लिए 60 लाख, केवल 20 लाख लौटाए

On: November 19, 2025 1:11 PM
Follow Us:
सिरसा ठगी मामला, जज भर्ती ठगी, हरियाणा पुलिस, प्रॉपर्टी डीलर, जुडीशियल परीक्षा, आर्थिक धोखाधड़ी, हरियाणा समाचार, सिरसा खबर, धोखाधड़ी केस

सिरसा: सिरसा जिले से जुडीशियल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे एक युवक के साथ जज लगवाने के नाम पर 40 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, एक प्रॉपर्टी डीलर ने राजस्थान में अपनी जान-पहचान का हवाला देकर युवक के पिता से कुल 60 लाख रुपये की राशि ली, लेकिन परीक्षा परिणाम न आने पर केवल 20 लाख रुपये ही वापस लौटाए। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजस्थान में जान-पहचान का दावा

पुलिस के अनुसार, सिरसा की खन्ना कॉलोनी के रहने वाले युवक के पिता की एक प्रॉपर्टी डीलर से मुलाकात हुई। डीलर ने दावा किया कि उसकी राजस्थान में अच्छी जान-पहचान है और वह उनके बेटे को वहां जज लगवा सकता है। इस आश्वासन के बाद दोनों पक्षों के बीच कुल एक करोड़ 60 लाख रुपये में डील तय हुई। तय हुआ कि 60 लाख रुपये पहले नकद दिए जाएंगे और शेष एक करोड़ रुपयेनियुक्ति के बाद दिए जाएंगे।

परीक्षा परिणाम न आने पर हुई अनबन

युवक के पिता ने डीलर को 60 लाख रुपये की राशि दे दी। हालांकि, जब जुडीशियल परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ तो युवक का नाम सफल उम्मीदवारों की सूची में शामिल नहीं था। इसके बाद दोनों पक्षों में अनबन हो गई। जब युवक और उसके पिता ने डीलर से पैसे वापस मांगे, तो उसने आनाकानी शुरू कर दी। बाद में उसने मात्र 20 लाख रुपये ही वापस लौटाए, जबकि 40 लाख रुपये अभी तक नहीं लौटाए हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस घटना के बाद युवक ने पहले आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत की, जहां जांच में डीलर का दोषी पाए जाने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा वालों, 9700 करोड़ की लागत से बनेगा 24KM लेन बाईपास, इन शहरों से गुरुग्राम जाना होगा आसान

उम्रकैद से भागा, कंबोडिया में बना किंग, अब वहीं की सुंदरी से शादी, आखिर दोबारा कैसे धराया

UPI से गलत नंबर पर भेज दिए पैसे? तो घबराएं नहीं, बैंक से लेकर साइबर हेल्पलाइन तक ऐसे करें शिकायत

Gen Z IPS Simran Bhardwaj Success Story: जेन जी आईपीएस सिमरन भारद्वाज कौन हैं? पहले ही प्रयास में क्रैक कर ली UPSC परीक्षा, चुपके से की थी तैयारी

हरियाणा के यमुनानगर में 21.30 करोड़ का शराब घोटाला, दो बड़ी फर्मों ने किया खेल, सरकार को लगा चूना

‘लॉकर तोड़ा, बंदूक निकाली और पति पर बरसा दी गोलियां…’ बेटे के साथ मिलकर पत्नी ने खेला खौफनाक खूनी खेल