करनाल में मर्डरः शराबी पति ने गहरी नींद में सो रही पत्नी को चाकू से मार डाला, बेटी पर भी किया वार, कैरेक्टर पर करता था शक

On: July 16, 2026 2:01 PM
Follow Us:

Last Updated:

हरियाणा के करनाल में पति ने शराब के नशे में पत्नी सीता की चाकू मारकर हत्या कर दी. वह बेटियों के साथ सो रही थी. आरोपी फरार है, पुलिस तलाश कर रही है. आरोपी शराब पीने का आदी था और इस वजह से परिवार में कलह चल रही थी. पत्नी ही बच्चों का पालन पोषण कर रही थी.

ख़बरें फटाफट

करनाल में मर्डरः पति ने गहरी नींद में सो रही पत्नी को मार डाला, बेटी पर भी वारZoom

करनाल में हमले में सीता की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने अपनी बेटी पर भी हमला करने की कोशिश की.

करनाल. हरियाणा के करनाल की रामदेव कॉलोनी में देर रात एक ऐसा खूनी खेल देखने को मिला, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया. आरोप है कि शराब के नशे में धुत पति ने पहले अपनी पत्नी सीता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया. उस वक्त सीता अपनी बेटियों के साथ गहरी नींद में सो रही थी. हमले में सीता की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने अपनी बेटी पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह बाल-बाल बच गई.वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि घर में चीख-पुकार मच गई.

महिला सीता की बेटी ज्योति ने बताया कि जब बहन पर हमला हुआ, तब आंख खुली तो देखा कि मां को खून से लथपथ पाया. बेटी ज्योति ने बताया कि पूरी घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला. सभी रात में सो रहे थे. उसने बताया कि उनके पिता अक्सर शराब पीकर घर में झगड़ा करते थे. परिवार के लोगों ने उन्हें कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन उनकी आदत नहीं बदली.

घटना के बाद आरोपी पिता घर से फरार हो गया. घर चलाती थी मां, शराब और झगड़ों ने उजाड़ दिया परिवार मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि मृतका ही मेहनत-मजदूरी कर पूरे परिवार का पालन-पोषण करती थी, जबकि उसका पति शराब पीने का आदी था और कोई काम नहीं करता था. परिवार में आए दिन विवाद होता रहता था. सीता की बहन की बहन ने कहा कि यह भी आशंका जताई कि हत्या में किसी और की भी भूमिका हो सकती है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. सूचना मिलते ही मेरठ से भी परिजन करनाल पहुंच गए और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

आरोपी की तलाश कर रही है पुलिस

सिटी थाना पुलिस के जांच अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति ने तेजधार हथियार से पत्नी के सिर पर वार कर उसकी हत्या की. परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Aaj Ka Mausam | Today Weather: दिल्ली-NCR की खतरनाक सुबह, शहर में धुंध और शरीर को भांप बनाने वाली गर्मी कहां से आई, जानिए देश का मौसम

CM सैनी के कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, भड़के लोगों ने पुलिस पर किया पथराव

हर वक्त घबराहट और चिड़चिड़ापन को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं एंग्जायटी के संकेत.. ऐसे करें बचाव

हरियाणा के खरखौदा में घूस लेते सरकारी बाबू गिरफ्तार, बिजली विभाग का क्लर्क ने मांगी थी 30 हजार रिश्वत

हरियाणा में अंबाला के बाद हांसी में बवाल, ग्रामीणों ने टोल प्लाजा किया बंद, 12 दिन से युवक के शव नहीं किया अंतिम संस्कार

Ambala News : 10 रुपये में राजमा चावल, 20 में रोटी सब्जी वाली थाली…अंबाला में यहां मिलता है सबसे सस्ता खाना, जानिए लोकेशन