फरीदाबाद ने पिछले कुछ सालों में दिल्ली-एनसीआर में अपनी पहचान पूरी तरह बदल ली है. पुराने दिनों में इसे सिर्फ औद्योगिक शहर माना जाता था, लेकिन अब चीजें काफी बदल गई हैं. मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, शानदार कनेक्टिविटी और किफायती से लेकर लग्जरी तक हर तरह के आवासीय विकल्प यहां हैं. अब फरीदाबाद केवल काम करने की जगह नहीं रहा, बल्कि यहां लोग अपने घर भी खरीदना चाहते हैं और-अच्छा निवेश भी तलाशते हैं. सबसे बेहतर बात है कि यह शहर न बारिशों में गुरुग्राम की तरह तालाब बनता है और न ही यहां दिल्ली-नोएडा जैसा भीषण ट्रैफिक जाम लगता है, लेकिन अब यह एनसीआर का पॉवरहाउस बनने जा रहा है.
असल बदलाव आया कनेक्टिविटी से
फरीदाबाद की तरक्की में सबसे बड़ा रोल उसकी कनेक्टिविटी का रहा है. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के आ जाने से फरीदाबाद का दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा से जुड़ाव और भी आसान हो गया. FNG एक्सप्रेसवे और NH-44 ने फरीदाबाद को उत्तर भारत के बड़े ट्रांसपोर्ट नेटवर्क से जोड़ दिया है. अब रोजाना की आवाजाही आसान है, कमर्शियल और औद्योगिक कामकाज के नए मौके बन रहे हैं. आने वाले समय में नमो भारत RRTS के विस्तार से फरीदाबाद की अहमियत और बढ़ेगी.
जेवर एयरपोर्ट के करीब होने का फायदा
फरीदाबाद का लोकेशन भी उसकी ताकत है. जेवर एयरपोर्ट के पास होने से यहां रहना प्रोफेशनल्स और बिजनेस ट्रैवल करने वालों के लिए काफी सुविधाजनक हो चुका है. फरीदाबाद-जेवर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे प्रस्तावित है- सीधी और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे एयरपोर्ट तक जाना बिल्कुल आसान हो जाएगा. इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी करीब है, तो कुल मिलाकर फरीदाबाद फ्लाइट ट्रैवल करने वालों के लिए बहुत अच्छा विकल्प बनता जा रहा है.
सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर भी हुआ मजबूत
सिर्फ सड़कें और एक्सप्रेसवे ही नहीं, फरीदाबाद ने अपने स्कूल-हॉस्पिटल जैसी सुविधाएं भी जबरदस्त तरीके से सुधारी हैं. ग्रेटर फरीदाबाद, जिसे अक्सर नहरपार कहते हैं-अब एक बड़ा एजुकेशन हब है. दिल्ली पब्लिक स्कूल, शिव नादर स्कूल, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल जैसे नामी संस्थान यहां मौजूद हैं. हेल्थ के लिए अमृता अस्पताल जैसी सुविधाएं मिल रही हैं. इन सबके चलते यहां रहना अब ज्यादा बेहतर और सुविधाजनक हो गया है, अब घर खरीदने वाले लोगों की तादाद भी बढ़ गई है.
किफायती कीमतों वाली पहचान, लेकिन अब लग्जरी की ओर झुकाव
फरीदाबाद हमेशा से कम कीमतों पर अच्छे और बड़े घर देने के लिए जाना जाता रहा है. गुरुग्राम और दिल्ली में प्रॉपर्टी महंगी हो गई है, मगर फरीदाबाद में बजट में घर मिल जाते हैं. लेकिन अब यहां रियल एस्टेट में बदलाव दिख रहा है-प्रीमियम और लग्जरी प्रोजेक्ट्स की संख्या बढ़ रही है. ऐसे घर खरीदार बढ़ रहे हैं, जो सुविधाएं और अच्छी लाइफस्टाइल चाहते हैं.
डेवलपर्स बदल रहे हैं शहर का चेहरा
फरीदाबाद का लैंडस्केप बदल देने में BPTP Limited, Adore Group, Puri Constructions और RPS Group जैसे डेवलपर्स का बड़ा हाथ है. इन लोगों ने सेक्टर 80 और ग्रेटर फरीदाबाद में नए माइक्रो-मार्केट्स बना दिए हैं. Amolik Housing, Omaxe Group, GPM Developers भी खूब एक्टिव हैं- रिजिडेंशियल, कमर्शियल और प्लॉटेड प्रोजेक्ट्स लेकर आ रहे हैं.
BPTP Skynest- एक नई पहचान
BPTP Limited ने हाल ही में ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 80 में Skynest लॉन्च किया है. ये प्रोजेक्ट आधुनिक आर्किटेक्चर और नेचर दोनों का शानदार मेल है. 150 मीटर ऊंचे ट्विन टावर शहर की सबसे ऊंची इमारतों में शामिल हैं. समझदार खरीदारों के लिए इसे डिज़ाइन किया गया है- जो सुविधाएं, हरियाली और अच्छी लाइफस्टाइल चाहते हैं.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें






