Operation Muskan: रेवाड़ी पुलिस ने 78 परिवारों की लोटाई मुस्कान

On: May 5, 2026 7:44 PM
Follow Us:

Operation Muskan: रेवाड़ी पुलिस द्वारा गत अप्रैल माह में “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत बिछड़े हुए लोगों को परिजनों से मिलवाने का अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा–निर्देशों पर चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने पिछले माह में 20 बच्चों सहित कुल 78 बिछड़े हुए लोगों को अपनों से मिलवाया Operation Muskan

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशानुसार हरियाणा पुलिस द्वारा अप्रैल माह में “ऑपरेशन मुस्कान” चलाया गया। जिसके तहत पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में सभी थाना प्रबंधकों, चौकी इंचार्जों ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत गुम/लापता हुए बच्चों/महिलाओं/व्यक्तियों को उनके परिजनों से मिलवाकर उनके चेहरे पर खुशी लौटाने का कार्य किया है।Operation Muskan

“ऑपरेशन मुस्कान” ने मिलवाए बिछडे परिवार: रेवाड़ी पुलिस द्वारा गत अप्रैल माह में “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत बिछड़े हुए लोगों को परिजनों से मिलवाने का अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा–निर्देशों पर चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने पिछले माह में 20 बच्चों सहित कुल 78 बिछड़े हुए लोगों को अपनों से मिलवाया। इनमें नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं। हरियाणा पुलिस द्वारा अप्रैल माह में चलाए गए इस अभियान को काफी सफलता मिली है।

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश भर में चलाए गए अभियान ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिला रेवाड़ी पुलिस द्वारा अनेक बच्चों व लापता लोगों को बरामद करके सकुशल उनके परिजनों से मिलवाया गया है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत रेवाड़ी पुलिस द्वारा 58 व्यस्कों और 20 बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों से मिलवाया गया। इनमें नाबालिग बच्चे और लड़कियां भी शामिल हैं।Operation Muskan

सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलवाया: बच्चों के परिजनों को भविष्य में सावधानी बरतने का परामर्श देते हुए बच्चों को सौंपा गया। पुलिस ने गुम/लापता हुए लोगों को ढूंढकर दूसरे जिलों, राज्यों से सकुशल बरामद किया और उनके अपनों से मिलवाया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन मुस्कान में सामने आया कि ज्यादातर बच्चे परिजनों की डांट से नाराज़ होकर घर से बिना बताए चले गए थे और कुछ बच्चे रास्ता भटक कर लापता हो गए थे। जिन्हें पुलिस द्वारा सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलवाया गया।Operation Muskan

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now