Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमत इन दिनों आसमान को छू रही है। जिससे लोगों को काफी महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। आज सोमवार को वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल के दाम में फिर से तेजी देखने को मिली है लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी तेल कंपनियां ने आज 8 जून 2026 को भी दाम में अभी तक कोई बदलाव नहीं किया है।
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले हफ्ते क्रूड के दाम गिरावट देखने को मिली थी लेकिन भारत में तेल के दाम ज्यों के त्यों थे उस समय तेल के दामों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। पिछले एक महीने में पेट्रोलियम कंपनियां तेल के चार बार दाम बढ़ा चुकी हैं। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे, 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे और 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये इजाफा किया था।
महानगरों में पेट्रोल -डीजल का दाम
शहर पेट्रोल का भाव रुपये प्रति लीटर डीजल का भाव रुपये प्रति लीटर
दिल्ली 102.12 95.20
कोलकाता 113.51 99.82
मुंबई 111.21 97.83
चेन्नई 107.77 99.55
नोएडा 102.12 97.56













