फूलों की बारिश, तालियां और भावनाएं… पंचकूला से डीसीपी की विदाई, भावुक हुईं IPS सृष्टि गुप्ता, बोलीं- यादें हमेशा साथ रहेंगी

On: July 14, 2026 11:35 PM
Follow Us:

Last Updated:

पंचकूला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है. करीब 1 साल तक डीसीपी रहीं सृष्टि गुप्ता को भावुक माहौल में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई. अब उनकी जगह 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने नई डीसीपी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है. विदाई समारोह में सृष्टि गुप्ता ने अपनी सभी उपलब्धियों का श्रेय पूरी पुलिस टीम और शहरवासियों के सहयोग को दिया.

फूलों की बारिश और सम्मान...पंचकूला से DCP की विदाई, भावुक हुईं सृष्टि गुप्ताZoom

सृष्टि गुप्ता

हरियाणा:  पंचकूला पुलिस में सोमवार का दिन भावुक पलों का गवाह बना. करीब एक साल तक शहर की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाली डीसीपी सृष्टि गुप्ता को सम्मान और शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई. सेक्टर-1 स्थित पुलिस उपायुक्त कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सृष्टि गुप्ता को स्मृति चिह्न भेंट कर उनके योगदान को याद किया. इस दौरान सम्मान, अपनापन और भावुकता का माहौल देखने को मिला.

टीम की मेहनत को दिया सफलता का श्रेय

वैसे इस विदाई के दौरान सृष्टि गुप्ता भी भावुक नजर आईं. उन्होंने कहा कि पंचकूला में मिली हर सफलता उनके अकेले के प्रयासों का नहीं, बल्कि पूरी पुलिस टीम की एकजुट मेहनत, समर्पण और जनता के सहयोग का परिणाम है. उन्होंने कहा कि इस शहर और यहां के लोगों से उन्हें हमेशा अपनापन और भरोसा मिला, जिसकी यादें वह अपने साथ लेकर जा रही हैं. साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और शहरवासियों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं.

महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण पर रहा खास जोर

डीसीपी सृष्टि गुप्ता के 4 जून 2025 से 13 जुलाई 2026 तक के कार्यकाल में पंचकूला जिले में अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय परिणाम देखने को मिले. इस अवधि के दौरान महिला विरुद्ध अपराधों में 26 प्रतिशत, वाहन चोरी के मामलों में 27.5 प्रतिशत, चोरी की घटनाओं में 31 प्रतिशत, स्नैचिंग की वारदातों में 30 प्रतिशत तथा सेंधमारी के मामलों में 25 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई. इन उपलब्धियों को पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनकी दूरदर्शी कार्यशैली, प्रभावी नेतृत्व और टीम भावना का परिणाम बताया.

View this post on Instagram

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

punjab haryana high court | minor rape murder | 50 years jail | pocso case | काला धागा भी नहीं बचा पाया, शैतान से भी बुरा था आरोपी

इस पहाड़ी पर हनुमान जी भी कर चुके आराम, आज भी मौजूद पदचिह्न, फरीदाबाद की ये जगह कैसे बनी इतनी रहस्यमयी?

under water homes| flats inside sea| sharjah sea based homes| समंदर के भीतर बन रही सोसायटी, 2BHK का कितना है दाम, नोएडा-गुरुग्राम से कितना है महंगा?

गुरुग्राम में भाजपा दफ्तर के आसपास धारा 163 लागू, कांग्रेस सुंदरकांड का पाठ करने पर अड़ी, भारी पुलिस बल तैनात

जान की कीमत महज 500 रुपयेः सिरसा में पैसों के विवाद में 22 साल के युवक की हत्या, 22 लोगों के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज

भिवानी हत्या का बदला हत्या…भाभी से अस्पताल मिलने गए युवक को मार डाला, डबल मर्डर का आरोपी था बलजीत