हरियाणा रोडवेज की बस में हंगामाः ड्राइवर-कंडक्टर से भिड़ा युवक, बोला-मैं पुलिस में हूं, 3 बार रोकनी पड़ी बस, आईकार्ड मांगा तो चेहरा छिपाया

On: August 11, 2026 10:30 AM
Follow Us:

Last Updated:

Haryana Roadways Bus Video: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक युवक ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर रोडवेज बस में बिना टिकट यात्रा की और ड्राइवर-कंडक्टर से बदतमीजी की. इस वजह से बस 15-20 मिनट लेट हो गई. घटना का वीडियो भी सामने आया है. युवक बाद में बस अड्डे पर बस से उतर कर फरार हो गया.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

रोडवेज की बस में हंगामाः ड्राइवर-कंडक्टर से भिड़ा युवक, बोला-पुलिस में हूंZoom

युवक की हरकतों के कारण बस करीब 15 से 20 मिनट देरी से दिल्ली पहुंची.

महेंद्रगढ़. हरियाणा के महेंद्रगढ़ के नारनौल में रोडवेज बस में एक युवक ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए बिना टिकट सफर किया और ड्राइवर-कंडक्टर से बदतमीजी की. युवक ने कुंड बस स्टॉप पर बस नहीं रोकने को लेकर ड्राइवर से झगड़ा किया और मोबाइल पर उसका वीडियो बनाने लगा. कंडक्टर ने जब उसका आईकार्ड मांगा और वीडियो बनाया तो युवक चेहरा छिपाने लगा और मोबाइल छीनने की कोशिश की और टिकट लेने और बस से उतरने के लिए तीन बार बीच में बस रोकनी पड़ी  कहने के बावजूद वह नहीं उतरा. बाद में रेवाड़ी बस स्टैंड पर उतरकर चला गया. कंडक्टर का कहना है कि बस नारनौल से दिल्ली जा रही थी. युवक की हरकतों के कारण बस करीब 15 से 20 मिनट देरी से दिल्ली पहुंची.

बस ड्राइवर मंजीत ने बताया कि वह कंडक्टर विनोद के साथ दिल्ली जा रहा था. रेवाड़ी के कुंड के पास एक युवक बस में सवार हुआ. बस में चढ़ते ही उसने खुद को पुलिसकर्मी बताया और ड्राइवर से कुंड बस स्टॉप पर बस नहीं रोकने को लेकर सवाल किया. युवक पुलिस की वर्दी में नहीं था. ड्राइवर मंजीत के मुताबिक, जब उसने युवक से कहा कि बस रोकी गई थी, तभी तो वह उसमें सवार हुआ है.

इसके बाद युवक ने अपने मोबाइल से ड्राइवर का वीडियो बनाना शुरू कर दिया. उसने मोबाइल में फोटो और वीडियो दिखाते हुए कहा कि दूसरी सभी बसें इस स्थान पर रुकती हैं, लेकिन इस बस को वहां नहीं रोका गया. वह पुलिस में है और उसके जैसे 15 हजार रुपए की नौकरी करने वाले बहुत देखे हैं. इसके बाद वह चलती बस में ड्राइवर से बदतमीजी करने लगा.

कंडक्टर विनोद ने बताया कि वह उस समय बस के अंदर पीछे की तरफ यात्रियों के टिकट बना रहा था. विवाद की जानकारी होने पर वह आगे पहुंचा और युवक से पूछा कि वह कहां से चढ़ा है और कहां जाना है. युवक ने बताया कि वह स्टाफ का है और पुलिस में लगा हुआ है. उसने गुरुग्राम जाने की बात कही. विनोद ने युवक से उसका आईकार्ड दिखाने को कहा, लेकिन उसने आईकार्ड नहीं दिखाया. इसके बाद विनोद ने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया. वीडियो बनाए जाने पर युवक अपने हाथ से मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगा और चेहरा छिपाने लगा.

कंडक्टर के अनुसार, युवक ने टिकट भी नहीं लिया था. उसे टिकट लेने या बस से उतरने के लिए तीन बार बस रोककर कहा गया, लेकिन वह नहीं उतरा. इस दौरान बस में मौजूद सवारियों ने भी युवक से कहा कि वह अपना आईकार्ड दिखा दे या टिकट ले ले. इसके बावजूद उसने न तो आईकार्ड दिखाया और न ही टिकट लिया. विनोद ने बताया कि युवक शुरुआत में गुरुग्राम जाने की बात कह रहा था, लेकिन पूरे घटनाक्रम के बाद वह रेवाड़ी बस स्टैंड पर बस से उतर गया और वहां से कहीं चला गया. युवक ने काफी देर तक उसके और ड्राइवर दोनों के साथ बदतमीजी की. युवक ठीक से ड्राइवर को बस नहीं चलाने दे रहा था. ऐसे में यदि कोई हादसा हो जाता तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती. रोडवेज डिपो के जनरल मैनेजर (GM) देवदत्त ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है. अभी कोई शिकायत नहीं आई है. ड्राइवर और कंडक्टर अगर शिकायत करेंगे तो वह इस बारे में पुलिस को लिखेंगे. अगर सवारी शिकायत करती हैं तो उसकी जांच कर ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई हो सकती है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now