गुरुग्राम में भाजपा दफ्तर के आसपास धारा 163 लागू, कांग्रेस सुंदरकांड का पाठ करने पर अड़ी, भारी पुलिस बल तैनात

On: July 14, 2026 3:28 PM
Follow Us:

Last Updated:

Gurugram BJP Office News: अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले मेंं आज कांग्रेस देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है और इसी के चलते गुरुग्राम में भाजपा कार्यालय के पास डीसी ने धारा-163 लगा दी है. कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर में सुंदरकांड के पाठ का ऐलान किया था. फिलहाल, मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

गुरुग्राम BJP दफ्तर के आसपास धारा-163 लागू, सुंदरकांड का पाठ करने पर अड़ीZoom

राम मंदिर में चंदा चोरी विवाद के चलते कांग्रेस ने मंगलवार को भाजपा कार्यलय में सुंदरकांड का पाठ करने का ऐलान किया है.

गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम में भाजपा कार्यालय के आसपास डीसी ने धारा-163 लगा दी है. राम मंदिर में चंदा चोरी विवाद के चलते कांग्रेस ने मंगलवार को भाजपा कार्यलय में सुंदरकांड का पाठ करने का ऐलान किया है. हालांकि, अब प्रशासन ने यहां पर सख्ती दिखाई है.  उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत वर्करों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

जानकारी के अनुसार, जिले के सेक्टर-31  में भाजपा का जिला कार्यालय गुरुकमल है और यहां पर साढ़े 11 बजे कांग्रेस ने सुंदरपाठ करने का ऐलान किया था. हालांकि, अब यहां पर भाजपा दफ्तर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस ने रस्सी लगातार दफ्तर के आसपास बैरिकेडिंग की है.

भाजपा कार्यालय गुरुकमल के बाहर औऱ 300 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू होने से अब 5 या उससे ज्यादा लोगों के एकत्र होने पर रोक है. हालांकि, दूसरी ओर, कांग्रेसी सुंदरकांड के पाठ करने पर अड़े हैं.

इससे पहले, सोमवार रात सेक्टर-40 थाना पुलिस ने जिला गुरुग्राम कांग्रेस कमेटी के शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डावर और ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव को नोटिस जारी किया था और कहा था कि  बिना अनुमति आयोजन नहीं हो सकता है. हालांकि, पंकज डावर और वर्धन यादव का कहना है कि पुलिस और प्रशासन चाहे जितनी भी पाबंदी लगा ले, हम सुंदरकांड का पाठ कर के ही रहेंगे.

कांग्रेस वर्करों ने चंदा चोर के नारे भी लगाए

उधर, भाजपा कार्यालय पर सुंदरकांड का पाठ करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेलिया है. इसमें दोनों जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष पंकज डाबर और वर्धन यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हैं. पुलिस ने हिरासत में लिए वर्करों को बस में डाला और साथ ले गई. इस दौरान काफी धक्का मुक्की देखने को मिली. कांग्रेस वर्करों ने चंदा चोर के नारे भी लगाए.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें