Last Updated:
Kurukshetra News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में विवाहिता काजल की संदिग्ध मौत हो गई और . शव पंखे से लटका मिला. मायके पक्ष ने पति पर दहेज और अवैध संबंध का आरोप लगाया. पति हरियाणा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में SDO है. आठ महीने पहले ही शादी हुई थी.
मायके पक्ष ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
कुरुक्षेत्र. हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र के सेक्टर 3 में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. विवाहिता का शव घर मे ही पंखे से लटका हुआ मिला है. मृतक काजल की 29 नवंबर 2025 को कुरुक्षेत्र सेक्टर 3 में शादी हुई थी,पति हरियाणा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में एसडीओ के पद पर कार्यरत है. मायके पक्ष ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
मृतका के परिजनों का कहना है कि पहले कुछ समय के लिए सब ठीक था लेकिन पिछले 2 ,3 महीने से बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था. मृतका के फूफा राजकुमार, ताऊ अशोक कुमार और भाई इंद्र कुमार का कहना है कि उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर शादी की थी. गाड़ी के लिए भी 8 लाख रुपये की राशि दी थी लेकिन लड़का बड़ी गाड़ी की मांग करता था. और कहता था मेरी सरकारी नौकरी है मेरी शादी कही ओर होती तो बड़ी गाड़ी मिलती,उनकी बेटी को बात बात पर तानें दिए जाते थे. आरोप है कि लड़के का किसी अन्य लड़की के साथ अवैध सम्बन्ध भी था जिसके चलते वह काजल को रास्ते से हटाना चाहता था.
पिता का आरोप बेटी की हत्या की गई
भाई का कहना है कि लड़के ने अपने माता पिता को कुछ दिन पहले अपनी बहन के पास विदेश भेज दिया था और पीछे से उसने बेटी को रास्ते से हटाने की साजिश रची और पिता का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या हुई है. परिवार का कहना है कि हालांकि, बेटी ने कभी शिकायत नहीं की. लेकिन परिवार ने मारकर उसे टांगा है. पूरी साजिश के तहत लड़के ने उनकी बेटी को मारा है. इसके साथ तीन लड़के भी थे. ताऊ ने बताया कि रात को 12 बजे बेटी से बात हुई थी और उस वक्त तक वह बिल्कुल ठीक थी. लेकिन बाद में फोन किया तो उसने नहीं उठाया.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…
और पढ़ें












