कैथल में शादी के 3 महीने बाद गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, मां बोली-रात को बेटी ने कहा था, ‘मुझे यहां से ले जाओ’; सुबह मिली लाश

On: August 9, 2026 1:52 PM
Follow Us:

Last Updated:

Kaithal News: हरियाणा के कैथल में 24 वर्षीय विवाहिता मीनाक्षी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. मायके पक्ष ने पति, ससुर और देवर पर हत्या का आरोप लगाया. और कहा कि दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. ससुराली बुलेट मांग रहे थे.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

शादी के 3 माह बाद गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, मां बोली-रात को आया था फोनZoom

मृतका मूल रूप से करनाल जिले के गांव अलवाला की रहने वाली थी.

कैथल. हरियाणा के कैथल जिले के चीका कस्बे में शादी के महज तीन महीने बाद 24 वर्षीय विवाहिता मीनाक्षी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए पति, ससुर और देवर पर फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. परिजनों का दावा है कि मृतका दो माह की गर्भवती थी और उसे लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था.

मृतका मूल रूप से करनाल जिले के गांव अलवाला की रहने वाली थी. उसकी शादी करीब तीन महीने पहले चीका निवासी मंगत राम से हुई थी, जो चीका में मेडिकल स्टोर संचालित करता है.

मृतका की मां सरोज ने बताया कि शनिवार रात उनकी बेटी से फोन पर बात हुई थी. उस दौरान उसने कहा था, “मुझे यहां से घर ले जाओ, मैं यहां बहुत तंग हूं.” परिवार ने अगले दिन सुबह उसे लेने जाने का फैसला किया था, लेकिन उससे पहले ही ससुर का फोन आ गया. सरोज के अनुसार, ससुर ने फोन पर बताया कि उनकी बेटी पंखे से लटकी हुई है. जब परिवार मौके पर पहुंचा तो मीनाक्षी मृत मिली. परिजनों का आरोप है कि उसे फंदा लगाकर मारने के बाद मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई.

मृतका की मां ने आरोप लगाया कि शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करता था. उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी को ताने दिए जाते थे और कहा जाता था, “तुम तो बंगार के डांगर हो, अगर मेरे लड़के का रिश्ता पंजाब में करते तो ज्यादा दहेज मिलता.”

पुलिस कर रही मामले की जांच

परिजनों ने पति, ससुर और देवर के खिलाफ हत्या व दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है. जांच अधिकारी रणदीप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें