‘मम्मी को बोल देना, आज बहुत मारा है…आगे से ऐसे किया तो गायब कर दूंगी’, फरीदाबाद में 11 साल के बच्चे से टीचर की हैवानियत

On: August 12, 2026 2:59 AM
Follow Us:

Last Updated:

Faridabad ki local news : फरीदाबाद के सेक्टर-91 में होम ट्यूशन पढ़ने गए 11 साल के बच्चे की निर्मम पिटाई पर हंगामा खड़ा हो गया है. मां का आरोप है कि टीचर ने बच्चे को डंडे से बुरी तरह पीटा. इससे बच्चे के हाथ, पैर, कमर और गर्दन पर चोट के गहरे निशान आ गए. पुलिस ने FIR दर्ज कर बच्चे का मेडिकल कराया है. लोकल 18 ने बच्चे की मां से बात कर पूरी घटना के बारे में जाना. लोकल 18 से रूबी देवी बताती हैं कि ट्यूशन ग्रुप में मैंने अपने बेटे का वीडियो बनाकर डाला और लिखा कि जिनके बच्चे यहां पढ़ रहे हैं, प्लीज उनका ध्यान रखें. यह टीचर बच्चों को मार डालेगी. यह साइको है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

फरीदाबाद. हरियाणा स्थित फरीदाबाद के सेक्टर-91 पल्ला थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ने गए 11 साल के बच्चे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि होम ट्यूशन पढ़ाने वाली टीचर ने बच्चे को इतना पीटा कि उसके हाथ, पैर, कमर और गर्दन पर चोट के निशान पड़ गए. घटना शनिवार की बताई जा रही है. बच्चा पांचवीं क्लास में पढ़ता है. ट्यूशन से घर लौटने के बाद बच्चा काफी डरा और सहमा हुआ था और उसने अपनी मां को कुछ नहीं बताया. बाद में उसकी बहन ने मां को पूरी बात बताई, जिसके बाद मां ने बच्चे के शरीर पर चोट के निशान देखे. इसके बाद परिवार पल्ला थाने पहुंचा और शिकायत दी.

बेटी रोती हुई आई

लोकल 18 से रूबी देवी बताती हैं कि मैं आतिश रॉय की मां हूं. मेरे बच्चे की उम्र 10 प्लस है, वह पांचवीं क्लास में पढ़ता है. शनिवार की बात है. बेटा ट्यूशन गया था, जहां टीचर ने उसे बहुत मारा. बच्चा ट्यूशन पढ़कर आया तो उसने हमें कुछ नहीं बताया. दोपहर करीब 2 बजे मेरी बेटी अपने भाई आतिश को लेने गई. जिस टीचर ने बेटे को मारा, उसने मेरी बेटी से कहा कि अपनी मम्मी को बोल देना कि आज मैंने आतिश को बहुत मारा है और आगे से ऐसे ही करेंगे तो इसको हम गायब कर देंगे. मेरी बेटी रोती हुई आई और उसने मुझे पूरी बात बताई. मेरी बेटी दसवीं क्लास में पढ़ती है. वही आतिश को ट्यूशन छोड़ने और लेने जाती है.

टीचर ने नहीं उठाया फोन

रूबी बताती हैं कि उस दिन जब मेरा बेटा घर आया तो मैंने देखा कि उसका फेस पूरा सूजा हुआ था. आंखें भी सूजी हुई थीं. चार से पांच निशान उसके हाथ पर थे. ब्लड जम गया था. दोनों पैरों पर भी मारा था. बॉडी पर 5 से 6 जगह पर बुरी तरीके से मारा गया था. डंडे से गर्दन पर भी मारा गया. फिर मैंने टीचर को कॉल लगाया. चार बार कॉल किया, लेकिन कॉल नहीं उठाई. फिर मैंने आतिश के पिता को कॉल किया. अपने पति को आतिश का वीडियो बनाकर भेजा. पति ने भी टीचर को कॉल किया, लेकिन उसने कॉल नहीं उठाई. फिर ट्यूशन ग्रुप में मैंने अपने बेटे का वीडियो डाल दिया और लिखा कि जिनके बच्चे यहां पढ़ रहे हैं, प्लीज अपने बच्चों का ध्यान रखें. यह टीचर बच्चे को मार डालेगी. यह साइको है.

मुझे लगा थोड़ा बहुत मारती होगी

रूबी देवी बताती हैं कि कुछ लोगों ने बताया था कि वह (टीचर) मारती है, लेकिन अच्छा पढ़ाती है. मुझे लगा थोड़ा बहुत मारती होगी, बच्चों के अंदर डर बनाने के लिए. मुझे क्या पता था कि इतना मारती है. रूबी के मुताबिक, बच्चे की हालत देखने के बाद पुलिस वाले ने खुद कहा कि इसका FIR दर्ज करो. FIR की कॉपी मेरे पास है. पुलिस की तरफ से अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है. बच्चे से स्टेटमेंट लिया है. मंडे भी बीत गया, लेकिन अभी तक आरोपी टीचर के खिलाफ कुछ नहीं हुआ है. बच्चे का मेडिकल भी हो चुका है. उसके बाद वह लेडीज थाने आई और माफी मांगी. टीचर की उम्र 37 या 38 साल होगी. उस टीचर के हस्बैंड का भी कॉल आया. उन्होंने कहा कि मेडिकल का जो खर्चा होगा, हम दे देंगे. मैंने कहा कि मुझे मेडिकल का खर्चा थोड़ी न चाहिए. ऐसे मारा जाता है क्या.

डंडा पकड़ने पर और मारा

रूबी देवी के मुताबिक, आतिश ने बताया कि मम्मी मुझे दो बार मारा तो पेन हुआ. फिर मैंने डंडा पकड़ लिया. जब डंडा पकड़ लिया तो गुस्से में आकर एक जगह पर करीब 9 डंडे मारे. आतिश लोकल 18 से कहते हैं कि उस दिन ट्यूशन पढ़ने गया था. मैम ने मुझसे बोला था कि इंग्लिश का टेस्ट लूंगी. मेरी नोटबुक स्कूल में रह गई थी. मुझे तीन क्वेश्चन दिए थे. तीन में से मैंने एक याद किया था. मैंने मैडम को सॉरी भी बोला था. मैंने बोला कि आप मेरे से वर्ड मीनिंग का टेस्ट ले लो. मैडम ने मेरी बात नहीं मानी. उसके बाद मुझे कोने में ले जाकर डंडे से मारा. पहले मैडम ने मुझे दो डंडे मारे. उसके बाद मैंने डंडा पकड़ लिया. फिर मैडम ने मुझे कई डंडे मारे और जब मैडम मुझे मार रही थी तो वह डंडा मेरी गर्दन पर आकर लग गया. पहले भी मैडम ने मुझे कई बार मारा है. उधर, पल्ला थाना पुलिस ने लोकल 18 को कैमरे पर बयान देने से मना कर दिया.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें