बंद था होटल का कमरा, अंदर चल रही थी मौज, रेड पड़ी तो टेंशन में आ गई चंडीगढ़ पुलिस

On: August 4, 2026 11:56 PM
Follow Us:

Last Updated:

Chandigarh Latest News: हरियाणा और चंडीगढ़ में चर्चित 661 करोड़ रुपये के कथित घोटाले से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है. इलाज के नाम पर जेल से बाहर लाए गए आरोपी विक्रम वधवा को अस्पताल ले जाने के बजाय होटल में ठहराया गया. चंडीगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पुलिसकर्मियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

बंद होटल के कमरे में चल रही थी मौज, रेड पड़ी तो टेंशन में आ गई चंडीगढ़ पुलिस Zoom

जेल से आरोपी पहुंचा लग्जरी होटल.

चंडीगढ़: हरियाणा के चंडीगढ़ में 661 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के आरोपी विक्रम वधवा को इलाज के बहाने जेल से बाहर लाया गया. लेकिन वह अस्पताल की जगह एक शानदार होटल में जाकर ठहरा हुआ था. इस मामले के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार, आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की इजाजत मिली थी, लेकिन शुरुआती जांच में पता चला कि उसे अस्पताल ले जाने के बजाय सीधे चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में उसके एक रिश्तेदार के होटल में पहुंचाया गया.

वहां आरोपी काफी देर तक आराम करता रहा और इसी दौरान पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गई. सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने होटल में छापा मारा और आरोपी विक्रम वधवा के साथ मौजूद लोगों को मौके से पकड़ लिया.

इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात एसआई जगमेर, एएसआई सुरेश, आरोपी विक्रम वधवा के बेटे और उसके दो अन्य साथियों सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. प्रारंभिक जांच में पुलिस को ड्यूटी में गंभीर लापरवाही और मिलीभगत की आशंका नजर आई है. अधिकारियों का मानना है कि आरोपी को अस्पताल की बजाय होटल ले जाने जैसी घटना बिना अंदरूनी सहयोग के संभव नहीं हो सकती.

घटना के बाद पुलिस विभाग ने पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. वरिष्ठ अधिकारियों ने रिपोर्ट तलब कर ली है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी को होटल ले जाने की योजना किसने बनाई, इसमें किस-किस की भूमिका रही और क्या इस साजिश में अन्य लोग भी शामिल थे. फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है. जांच के आधार पर आगे और भी कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

मलाई चाप से चिल्ली पनीर तक…फरीदाबाद में यहां मिल रहे 25 तरह के समोसे, नोट करें लोकेशन

पंचकूला में रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी की हत्या, नौकरानी ने पति-बेटे के साथ मिलकर किया कत्ल, छत पर टाइलों के नीछे छिपाया शव

‘काम पर ही नहीं जा पाया’, कपड़ा मार्केट से मॉडल टाउन तक बारिश ने खोली अंबाला निगम की पोल

हरियाणाः ‘बच्चे पर ‘बुरी आत्मा’ का साय’, नूंह में मौलवी के पास बेटे का इलाज करवाने गई महिला से गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा में भारी बारिश, कुरुक्षेत्र में पति-पत्नी की मौत, अंबाला में 96 एमएम पानी बरसा

हिसार बीजेपी में दिखी बगावत,11 मंडल अध्यक्षों के सामूहिक इस्तीफे, जिलाध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल