हरियाणा की भर्तियों में मान्य नहीं होंगे ये सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

On: November 25, 2025 7:10 PM
Follow Us:
हरियाणा की भर्तियों में मान्य नहीं होंगे ये सर्टिफिकेट

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सरकारी भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक अहम और दूरगामी फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी सरकारी भर्ती के विज्ञापन में दी गई अंतिम तिथि अपरिवर्तनीय होती है और आरक्षण का लाभ पाने के लिए जरूरी सभी पात्रता प्रमाण पत्र (जैसे EWS, BC-A, BC-B सर्टिफिकेट) उम्मीदवार के पास इसी क्लोजिंग डेट तक होने अनिवार्य हैं।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा 21 जून, 2024 को जारी एक विज्ञापन से जुड़ा है, जिसमें आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के 805 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। विज्ञापन में साफ-साफ उल्लेख था कि 12 जुलाई, 2024 तक सभी जरूरी प्रमाण पत्र उम्मीदवारों के पास उपलब्ध होने चाहिए और इस तिथि के बाद जारी कोई भी दस्तावेज मान्य नहीं होगा।

इसके बावजूद, कई उम्मीदवारों ने या तो पुराने सर्टिफिकेट अपलोड किए या अंतिम तिथि के बाद बने नए प्रमाण पत्र पेश किए। HPSC ने नियमों का उल्लंघन करने वाले ऐसे अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया।

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट

हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने दिया अहम फैसला

अयोग्य घोषित किए गए कुछ उम्मीदवारों ने हाईकोर्ट की सिंगल बेंच में याचिका दायर की थी। उनका तर्क था कि भले ही उनका सर्टिफिकेट बाद में जारी हुआ हो, लेकिन उनकी वास्तविक पात्रता अंतिम तिथि से पहले ही मौजूद थी। सिंगल बेंच ने उनके पक्ष में फैसला दिया था।

लेकिन, HPSC की अपील पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने सिंगल बेंच के उस आदेश को पलट दिया। कोर्ट ने कहा कि बड़ी संख्या में आवेदकों को देखते हुए प्रक्रिया में “अंतिमता” बनाए रखना जरूरी है। अगर हर मामले में छूट दी जाने लगे, तो इससे प्रशासनिक अव्यवस्था फैलेगी और भर्ती प्रक्रिया कभी खत्म नहीं हो पाएगी।

कोर्ट की अहम टिप्पणी

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि कोई प्रमाणपत्र अंतिम तिथि के बाद जारी होता है, तो वह न तो पात्रता सिद्ध कर सकता है और न ही किसी छूट का आधार बन सकता है। भर्ती विज्ञापन में दी गई शर्तें सर्वोपरि होती हैं और सभी उम्मीदवारों को इनका पालन करना अनिवार्य है।

यह फैसला भविष्य में होने वाली सभी सरकारी भर्तियों के लिए एक महत्वपूर्ण मिसाल कायम करता है। इससे उम्मीदवारों को स्पष्ट संदेश गया है कि भर्ती प्रक्रिया की शर्तों का पालन करना कितना जरूरी है और अंतिम तिथि के बाद जारी प्रमाणपत्रों के आधार पर कोई रियायत की उम्मीद नहीं की जा सकती।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

गुरुग्राम में जलभरावः Cars 24 ने सड़क पर उतारी नाव तो पुलिस ने काटा 50000 रुपये चालान, कंपनी हेड प्राची बोली-हम दोबारा मदद करेंगे

गुरुग्राम में 22 साल के युवक की हत्या, कार्रवाई ना करने पर दो पुलिस जवान सस्पेंड

कभी बाल खींचती, कभी थप्पड़ मारती… कैमेलियास में नौकरानी की बेरहमी से पिटाई, मालकिन को नहीं आया तरस

हरियाणा रोडवेज की बस में हंगामाः ड्राइवर-कंडक्टर से भिड़ा युवक, बोला-मैं पुलिस में हूं, 3 बार रोकनी पड़ी बस, आईकार्ड मांगा तो चेहरा छिपाया

IIT Success Story: बहन से जाना JEE क्या है, जेईई क्रैक कर IIT पहुंचा गौरव, बना गांव का पहला IITian

periods delay reasons | PCOS disease | PCOS होने पर क्या मां बनना मुश्किल? डॉक्टर ने बताया पूरा सच, प्रेग्नेंसी के साथ पीरियड्स पर भी पड़ता है असर