Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

On: May 16, 2026 6:53 PM
Follow Us:

Kal Ka Mausam: देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। एक तरफ उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू लोगों का जीना मुश्किल कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर पूर्वी और पहाड़ी राज्यों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात का खतरा मंडरा रहा है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 17 मई के लिए देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मध्य उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडल में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा दक्षिणी राजस्थान और उससे सटे इलाकों में भी ऊपरी हवा का चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है। इसी वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है।

इन 19 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में मध्यम से भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना जताई है। पूर्वी राज्यों में बिजली गिरने और वज्रपात की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं।

दिल्ली में लू का कहर

राजधानी दिल्ली में 17 मई को भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन के समय गर्म हवाएं और लू लोगों की परेशानी बढ़ाएंगी।

उत्तर प्रदेश में गर्मी का रेड अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। नोएडा, मेरठ, आगरा, कानपुर, वाराणसी, जौनपुर, मथुरा और अमेठी समेत कई जिलों में दोपहर के समय गर्म हवाएं चल सकती हैं। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

बिहार और झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

बिहार के गया, भागलपुर, दरभंगा, कटिहार, मधुबनी और बेगूसराय समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना जताई गई है। वहीं झारखंड के गिरिडीह, दुमका, देवघर, धनबाद और बोकारो में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

उत्तराखंड और हिमाचल में बदलेगा मौसम

उत्तराखंड के नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत और रुद्रप्रयाग में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, चंबा और कांगड़ा में बादल छाए रहने और तेज हवा चलने की संभावना है।

राजस्थान और पंजाब में गर्मी का प्रकोप

राजस्थान के बीकानेर, अजमेर, जोधपुर, अलवर और जयपुर समेत कई जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पंजाब के पटियाला, मोहाली, गुरदासपुर और होशियारपुर में लू जैसी स्थिति बनी रह सकती है।

मध्य प्रदेश में बारिश और आंधी

मध्य प्रदेश के उमरिया, रीवा, सतना, उज्जैन, विदिशा और बालाघाट समेत कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना जताई गई है। भोपाल में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now