करनाल में बीरू हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

On: August 7, 2026 3:05 PM
Follow Us:

Last Updated:

Karnal Encounter: हरियाणा के करनाल में बीच बाजार में युवक की हत्या के वांछित दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारे गए. पुलिस ने पूछताछ के लिए रोका तो आरोपियों ने गोली चलाई, जवाबी कार्रवाई में दोनों ढेर हो गए. आरोपी कैथल और करनाल के रहने वाले थे.

Karnal Encounter: करनाल में बीरू हत्याकांड के 2 आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेरZoom

करनाल पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों वीर उर्फ वीरू नामक 28 वर्षीय युवक की हत्या मामले में आरोपी थे.

करनाल. हरियाणा के करनाल में युवक की हत्या मामले में वांछित दो बदमाश पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए. गुरुवार रात को हर्ष और बीरबल को पूछताछ के लिए पुलिस ने रोका तो आरोपियों ने कथित रूप से पुलिस टीम पर गोली चला दी और उन्होंने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. घायल आरोपियों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत लाया हुआ घोषित कर दिया,

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों वीर उर्फ वीरू नामक 28 वर्षीय युवक की हत्या मामले में आरोपी थे,

जानकारी के अनुसार, बुधवार को करनाल में बीरू बाल्मीकि नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. करनाल-हासी रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी पर सवार बीरू वाल्मीकि की सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी. परिवार और समाज के लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे और पुलिस ने परिवार को आश्वासन दिया था जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इस बीच गुरुवार रात को करनाल में यमुना नहर बाईपास पर जब पुलिस ने नाका लगाया हुआ था तो बदमाशों को रोकने का प्रयास किया. इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग की औऱ दोनों बदमाश घायल हो गए.

करनाल आईजी रेंज अशोक चौहान ने बताया कि पुलिस टीम के पास गुप्ता सूचना थी कि दो बदमाश पश्चिमी यमुना बाईपास की ओर से निकल रहे हैं. आईजी ने बताया दोनों बदमाशों ने बीरू वाल्मीकि की गोली मारकर हत्या की थी, इसमें हर्ष कैथल के रहने वाले वाला है और दूसरा आरोपी बुटाना करनाल का रहे वाला था.

आईजी करनाल अशोक चौहान ने युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर जो हथियार दिखाते हैं, उनके बहकावे में मत आएं.

करनाल जिला नागरिक अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि हमारे पास दो पेशंट आए थे, जिसे पुलिस वाले लेकर अस्पताल में आए थे. दोनों को गोली लगी हुई थी. गौर रहे कि सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में त्रिशूल गैंग, भाऊ गैंग और नीरज फरीदपुरिया ने बीरू की हत्या की जिम्मेदारी ली थी. ऑडियो और पोस्ट में दावा किया गया है कि बीरू की हत्या वर्चस्व की जंग में की गई है.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

क्या है अम्बाला छावनी फ्री होल्ड पॉलिसी? जिसके लिए अपनी ही सरकार से भिड़ने को तैयार मंत्री अनिल विज

किसी पर 21 तो किसी पर 15 केस, हरियाणा के दादरी में कौन हैं वो 7 युवक, जिन्हें 3 बदमाशों ने गोलियों से भून दिया, दहशत में शहर

कितने तरह के होते हैं कार-बाइक के इंश्योरेंस, क्या थर्ड पार्टी बीमा करवाना फायदेमंद है?

32 सकेंड में 34 वार के पीछे की कहानी, संध्या हत्याकांड की वजह का खुलासा, एकतरफा प्यार करता था आरोपी पूर्व छात्र अमित

शाम होते ही कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? मुख्य दरवाजे को लेकर वास्तु में है खास मान्यता

भोलेभाबा हमारी फीस भर दो! स्कूल की फीस के लिए नहीं थे पैसे, कांवड़ लेकर निकली 3 बेटियां, महादेव से मदद की आस