गुरुग्राम में जलभरावः Cars 24 ने सड़क पर उतारी नाव तो पुलिस ने काटा 50000 रुपये चालान, कंपनी हेड प्राची बोली-हम दोबारा मदद करेंगे

On: August 11, 2026 4:39 PM
Follow Us:

Last Updated:

Gurugram Police Boat Challan: गुरुग्राम में जलभराव के दौरान नाव चलाने पर Cars24 कंपनी पर पुलिस ने ₹50,000 का जुर्माना लगाया है. कंपनी की हेड प्राची शर्मा ने लिंक्डइन पर पोस्ट कर सवाल उठाए. पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए चालान किया है. .हेड प्राची शर्मा ने एख पोस्ट में पुलिस पर सवाल उठाए,

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

गुरुग्राम में जलभरावः निजी कंपनी ने सड़क पर उतारी नाव तो पुलिस ने काटा चालानZoom

गुरुग्रामः कंपनी की हेड प्राची शर्मा ने अब इस पर सवाल उठाए हैं और लिंक्डइन पर पोस्ट डाली है.

गुरुग्राम. हरियाणा का गुरुग्राम शहर अक्सर भारी बारिश में डूब जाता है. लेकिन अब तक प्रशासन जलभराव की काट नहीं खोज पाया है. अब गुरुग्राम पुलिस बेशर्मी देखने को मिली है. यहां पर पुलिस प्रशासन ने एक जलभराव के दौरान पानी में नाव चलाने के लिए एक कंपनी पर जुर्माना ठोक दिया.

कंपनी की हेड प्राची शर्मा ने अब इस पर सवाल उठाए हैं और लिंक्ड-इन पर पोस्ट डाली है. ट्रैफिक पुलिस नियमों के उल्लंघन के आरोप में कंपनी की नाव को सीज कर दिया और 50 हजार रुपये का चालान भी काटा है.

दरअसल, हाल ही में गुरुग्राम में भारी बारिश हुई और फिर कंपनी ने अपने दफ्तर के बाहर नाव उतारी और जिसमें कंपनी के कर्मचारी सवार हुए दिखे. कार्स 24 (Cars 24) कंपनी की ब्रांड कम्युनिकेशन हेड प्राची शर्मा ने लिंक्ड-इन पर जानकारी शेयर की और बताया कि उन पर  ₹50,000 रुपये जुर्माना ठोका गया है.

वह लिखती हैं कि पिछले सप्ताह गुरुग्राम में इंटरनेट पर एक तस्वीर वाय़रल हुई और हमारा जुर्म इतना था कि हमने पानी से भरे रोड पर नाव उतारी. क्यों सड़क नदी में तबदील हो गई थी. हमने हालांकि, तंज कसने के लिए कार्स-24 की नाव बारिश के पानी में उतारी थी. पिछले कई साल से यहां पर बाढ़ आ रही है. हमारी नाव के जरिये कई लोग घर तक पहुंचे. हालांकि, यह मजाक बाद में आवाजाही का जरिया बन गया लेकिन हमें इसकी कीमत चुकानी पड़ी.

प्राची कहती हैं कि हम दोबारा कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं. अगर हमें दोबारा नाव निकालनी पड़ी तो हम लोगों की मदद करेंगे. अंत में लिखती हैं अब वह किसी ऐसे व्यक्ति के चालान का इंतजार है, जिसे इस पानी के लिए जिम्मेदार ठहराया जाए. सच कहूं तो उम्मीद है कि यह मुद्दा सही लोगों का ध्यान खींचेगा. क्या उनके शहर में भी इसी तरह बाढ़ आती है. दैनिक भास्कर से बातचीत में गुरुग्राम के ACP ट्रैफिक सत्यपाल यादव ने बताया कि यह मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं आया है.


हालांकि प्राची के दावों पर भी लोगों ने कमेंट करते हुए सवाल उठाए और कहा कि क्या कोई प्रमोशन की ट्रिक है. यदि नहीं तो उन्हें चालान की कॉपी भी शेयर करनी चाहिए थी, ताकि पता चल सके कि किस धारा के तहत चालान काटा गया है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

गुरुग्राम में 22 साल के युवक की हत्या, कार्रवाई ना करने पर दो पुलिस जवान सस्पेंड

कभी बाल खींचती, कभी थप्पड़ मारती… कैमेलियास में नौकरानी की बेरहमी से पिटाई, मालकिन को नहीं आया तरस

हरियाणा रोडवेज की बस में हंगामाः ड्राइवर-कंडक्टर से भिड़ा युवक, बोला-मैं पुलिस में हूं, 3 बार रोकनी पड़ी बस, आईकार्ड मांगा तो चेहरा छिपाया

IIT Success Story: बहन से जाना JEE क्या है, जेईई क्रैक कर IIT पहुंचा गौरव, बना गांव का पहला IITian

periods delay reasons | PCOS disease | PCOS होने पर क्या मां बनना मुश्किल? डॉक्टर ने बताया पूरा सच, प्रेग्नेंसी के साथ पीरियड्स पर भी पड़ता है असर

हिसार में कांग्रेस में बड़ा झटका, शहरी जिलाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने पद  से दिया इस्तीफा