Haryana Weather: हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा तापमान, अगले चार दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

On: March 7, 2026 1:51 PM
Follow Us:

haryana weather 2026 03 07t131714.774

Haryana Weather: हरियाणा में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर डागर के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी की संभावना है। फिलहाल ऐसा कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं दिखाई दे रहा है, जिसका असर मैदानी इलाकों में पड़े और बारिश की संभावना बने।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले चार दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। इस समय पूरे हरियाणा में अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से 5 से 8 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार इस तरह का मौसम गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

इन दिनों सिर्फ तापमान ही नहीं बढ़ रहा, बल्कि हवा की गति भी तेज हो रही है। तापमान और तेज हवाओं के इस संयोजन से फसलों की पानी की आवश्यकता बढ़ जाती है। ऐसे में किसानों के सामने यह समस्या खड़ी हो जाती है कि फसल में सिंचाई करें या नहीं। ज्यादा पानी देने से गेहूं की बालियां गिरने का खतरा भी बना रहता है।

मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि यदि सिंचाई करनी जरूरी हो तो इसे रात के समय करें। रात में सिंचाई करने से फसल के गिरने की संभावना कुछ हद तक कम हो सकती है और फसल को भी आवश्यक नमी मिल जाती है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: सोलर पैनल फाइल पास कराने के बदले मांगी घूस, 5 हजार की रिश्वत लेते UHBVN का LDC गिरफ्तार

Haryana News: जल संरक्षण की दिशा में सैनी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, हरियाणा के थर्मल पावर प्लांट में पहुंचेगा ट्रीटेट पानी

Haryana News:नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्र की तस्वीर, 6,175 परियोजनाओं को दी गई वित्तीय सहायता

Haryana News: हरियाणा के युवा आधुनिक स्किल्स से होंगे निपुण, IIT में पढ़ रहे छात्रों के लिए नई मशीनरी और उपकरण होंगे उपलब्ध

Haryana News:गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा! बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी हुआ बुरी तरह घायल

हरियाणा ने बनाया बिजली खपत का नया रिकॉर्ड, 18 जुलाई को 3,135 लाख यूनिट से ज्यादा बिजली की खपत, विज ने गिनाईं उपलब्धियां