रेवाड़ी: शहर में पटौदी फ्लाईओवर के पास हुए शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ने राजस्थान के एक चार साल के मासूम बच्चे को कूचल दिया। हादसा उस समय हुआ जब राजस्थान का एक परिवार माता शीतला के दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहा था।Big accident
परिजनों के अनुसार झुंझुनू जिले के नानूवाली बावड़ी गांव निवासी नरेंद्र अपने परिवार के साथ माता शीतला मंदिर में दर्शन करने आए थे। उनके साथ उनकी बहन और चार वर्षीय भांजा आयुष भी था। परिवार को नारनौल होते हुए खेतड़ी लौटना था। इसी दौरान पटौदी फ्लाईओवर के पास उनकी गाड़ी रोकी गई, क्योकि गाडी में सवार होने से एक महिला को उल्टी की शिकायत हो रही थी।
गाडी पास खडे मासूम को कूचला: आयुष अपनी मां के साथ गाड़ी के पास सड़क किनारे खड़ा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।Big accident
कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज: सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।













