Breaking news: धारूहेड़ा में राजपूत महिला मंडल का गठन, सुशीला सिंह शेखावत बनीं अध्यक्ष

On: March 23, 2026 11:46 AM
Follow Us:

Bresking news: धारूहेड़ा शहर में आज राजपूत समाज की मातृशक्ति द्वारा एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक राजपूत समाज के अध्यक्ष रिटायर्ड सूबेदार मेजर श्री चरण सिंह जी के निवास स्थान पर संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी एकजुटता का परिचय दिया।

IMG 20260323 095934
इस अवसर पर सर्वसम्मति से धारूहेड़ा राजपूत महिला मंडल का विधिवत गठन किया गया। बैठक में उपस्थित समस्त मातृशक्ति ने सुशीला सिंह शेखावत को महिला मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया। संगठन के अन्य पदों एवं जिम्मेदारियों का विस्तृत निर्धारण आगामी बैठक में किया जाएगा।

 

इस महत्वपूर्ण बैठक में राजपूत समाज के अध्यक्ष एवं संरक्षक श्री संजय सिंह राजावत जी सहित समाज के अन्य गणमान्य पदाधिकारी एवं पूरी कार्यकारिणी भी उपस्थित रही। महिला मंडल की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को अत्यंत सफल, प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक बना दिया।
बैठक के दौरान एक महत्वपूर्ण निर्णय भी सर्वसम्मति से लिया गया कि आगामी 10 मई को महाराणा प्रताप जयंती धारूहेड़ा शहर में बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर एक भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

 

समाज के सभी गणमान्य व्यक्तियों ने नवगठित महिला मंडल को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह संगठन समाज की एकता, प्रगति एवं महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और भविष्य में ऐसे ही सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहेगा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana Weather: हरियाणा में अगले 4 दिन घने कोहरे का अलर्ट, 17 से 20 नवंबर तक विजिबिलिटी होगी कम

Haryana News: हरियाणा में अब बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, कैमरे पकड़ेंगे गाड़ी का नंबर; सरकार का बड़ा फैसला

Viral News: 50 लाख का पैकेज छोड़ आध्यात्म की राह चुनेंगी गुरुग्राम की अक्षिता जैन, मां भी बनेंगी जैन साध्वी

Haryana News: हरियाणा में पात्र दुकानदारों को जल्द मिलेगा मालिकाना हक, मुख्यमंत्री सैनी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Haryana News: हरियाणा में कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, अर्जुन चौटाला बोले- रोज हो रहे मर्डर, पुलिस भी नहीं सुन रही!

Haryana News: रोहतक में छठ पूजा के दौरान मारपीट और चाकूबाजी में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल