Rewari AIIMS News: रेवाड़ी से बड़ी खबर: माजरा AIIMS में MBBS की 50 सीटों को मंजूरी

On: March 24, 2026 2:51 AM
Follow Us:

Rewari AIIMS News: रेवाड़ी: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी और अहम खबर सामने आई है। लंबे समय से विवादों में रहे देश के 22 वे माजरा स्थित एम्स रेवाड़ी को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के सहयोग से यहां 50 एमबीबीएस सीटों को मंजूरी दे दी है। इसी मंजूरी के साथ ही जल्द ही एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं।Rewari AIIMS News

50 सीटों पर को मिली मंजूरी: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने साझा किया। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी एम्स में एमबीबीएस कक्षाएं शुरू कराने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी और वे लगातार इस दिशा में प्रयासरत थे।केंद्रीय मंत्री ने इस संबंध में कई बार पत्राचार कर मामले को आगे बढ़ाया, जिसके परिणामस्वरूप अब यह मंजूरी मिल पाई है।

REWARI AIIMS

दक्षिण हरियाणा को बड़ा तोहफा: एमबीबीएस कक्षाएं शुरू होने से न केवल रेवाड़ी बल्कि पूरे दक्षिण हरियाणा के छात्रों को बड़ा लाभ मिलेगा। साथ ही क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

स्थानीय लोगों में इस फैसले को लेकर खुशी का माहौल है और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। बता दे कि एम्स निर्माण को लेकर काफी लोगों को संघर्ष करना पड़ा था कभी जमीन तो कभी मंजूर जी के लेकर कई महीनो तक यहां की संघर्ष कमेटी विरोध प्रदर्शन करती रही है

इससे पहले भी संघर्ष कमेटी इसके निर्माण के साथ-साथ यहां पर ओपीडी खुलवाने की मांग भी रख चुके है। लोगों ने केंद्रीय मंत्री का आभार बताया है कि उनकी मांगों को सिरे चढ़ाया जा रहा है।Rewari AIIMS News

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana Weather: हरियाणा में अगले 4 दिन घने कोहरे का अलर्ट, 17 से 20 नवंबर तक विजिबिलिटी होगी कम

Haryana News: हरियाणा में अब बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, कैमरे पकड़ेंगे गाड़ी का नंबर; सरकार का बड़ा फैसला

Viral News: 50 लाख का पैकेज छोड़ आध्यात्म की राह चुनेंगी गुरुग्राम की अक्षिता जैन, मां भी बनेंगी जैन साध्वी

Haryana News: हरियाणा में पात्र दुकानदारों को जल्द मिलेगा मालिकाना हक, मुख्यमंत्री सैनी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Haryana News: हरियाणा में कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, अर्जुन चौटाला बोले- रोज हो रहे मर्डर, पुलिस भी नहीं सुन रही!

Haryana News: रोहतक में छठ पूजा के दौरान मारपीट और चाकूबाजी में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल