Haryana crime: रेवाड़ी साइबर टीम कुवैत बड़ी सफलता मिली है. साइबर थाना पुलिस ने पर-डे पैसे कमाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के जिला विदिशा के गांव पिपरिया दौलत निवासी अनिल कुशवाह के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
जांचकर्ता ने बताया कि गत वर्ष 5 फरवरी को बावल के सेक्टर-2 में रहने वाले मूल रूप से राजस्थान के श्री गंगानगर निवासी हर्ष भार्गव ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके पास 25 जनवरी 2025 को एक मैसेज आया था, जिसमें पर-डे जॉब इनकम के बारे में पूछा गया।
उसे कुछ होटलों से रिव्यू करने व क्वाइनडेक्स पर इन्वेस्ट करने के लिए कहा गया। इस कार्य को करने के लिए उसका टेलीग्राम पर साक्षी गोयल और अरमान मिश्रा नामक दो लोगों से संपर्क कराया गया। अरमान मिश्रा ने उसे एक गु्रप से जोड़ दिया, जिसमें तीन लोग पहले से जुड़े हुए थे। उसे एक टास्क करने के लिए 7 हजार रुपये इन्वेस्ट करने के लिए कहा गया।
उसने यह राशि ट्रांसफर की तो बताया गया कि उसका खाता फ्रीज हो गया। उसे बताया गया कि खाता अनफ्रीज करने के लिए उसे पैसे देने पड़ेंगे। उसने चार ट्रांजेक्शन के जरिए 165600/- रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसे बताया गया कि विद्ड्राल टास्क गलत होने के कारण उसका खाता फ्रीज हो गया है। उसे अभी 320612/- रुपये और भेजने होंगे।
इसके बाद उससे क्रेडिट स्कोर बढ़ाने के लिए 5.58 लाख रुपये और जमा कराने को कहा, तो उसे ठगी का अहसास हुआ। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त चार आरोपी राजस्थान के जिला करोली के गांव थूमा हाल आबाद शिव नगर जयपुर निवासी रिंकेश मीणा, मध्य प्रदेश के जिला मंदसोर के गांव बारडिया निवासी अर्जुन भील, मध्यि प्रदेश के जिला मन्दौेर के भानपुरा निवासी कुनाल बागड़ी व मध्य प्रदेश के जिला रायसेन के गैरतगंज निवासी आयुष साहु को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
जो इस मामले में पुलिस ने सोमवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी मध्य प्रदेश के जिला विदिशा के गांव पिपरिया दौलत निवासी अनिल कुशवाह को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने आयुष साहु का बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका अदा की थी। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।











