Haryana crime: रेवाड़ी नहर में तैरता मिला शव

On: March 25, 2026 1:50 PM
Follow Us:

Haryana crime: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव खेड़ा मुरार के पास नहर में बुधवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप गया ।बताया जा रहा है कि वह सुबह घूमने के लिए निकला था लेकिन नहर में कैसे पहुंचा ।यह जांच का विषय बना हुआ है।

ग्रामीणों के सहयोग से शव को निकला बाहर: सूचना पाकर गांव के सरपंच और बावल पुलिस मौके पर पहुंची इतना ही नहीं सूचना के बाद पुलिस फोरेंटिंक टीम भी वहां पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकल गया मृतक की पहचान गांव पातुहेड़ा के अनिल कुमार के रूप में हुई है ।

पुलिस व फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंची :
बवाल थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि सुबह खेड़ा मुरार के पास नहर में शव मिलने की सूचना मिली थी । पुलिस फॉरेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान पत्र पातुहेड़ा के अनिल के रूप में हुई है।

नहर में कैसे गिरा किसी को मालूम नहीं: नहर में डूबने से उसकी मौत हुई है ।वह नहर में कैसे गिरा कैसे डूबा इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। आशंका लगाई जा रही है कि पेर फिसलने से नहर में गिर गया होगा तथा डूबने से उसकी मौत हो गई।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now