Haryana: हरियाणा में किसान की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत

On: May 11, 2026 11:22 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर जिले के बाल छप्पर गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब खेतों की तरफ टहलने निकले एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सतनाम सिंह के रूप में हुई है, जो खेती-बाड़ी का काम करता था।

जानकारी के अनुसार, सतनाम सिंह रोज की तरह सुबह करीब 5:30 बजे गांव के पास खेतों की ओर टहलने निकले थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़े और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से सबूत जुटाए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। जांच अधिकारी अजय कुमार के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। बताया गया है कि मृतक जन्म से बोल नहीं सकता था और लंबे समय से कुछ लोगों के साथ उसका विवाद चल रहा था।

रजत गुलिया ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुछ संदिग्धों की पहचान की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now