First Hydrogen Train Fare, Fare of hydrogen train, hydrogen train,

On: July 18, 2026 2:45 AM
Follow Us:

Last Updated:

First Hydrogen inauguration Train Fare- जींद से पानीपत का सफर 70 किमी. है. इस पूरे सफर का किराया केवल 26 रुपए रखा गया है. यानी 36 पैसे प्रति किमी. यात्रियों को चुकाना होगा. वहीं, विदेशों में प्रति किमी. सफर के लिए यात्रियों को भारत के मुकाबले काफी अधिक किराया चुकाना पड़ता है.

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन किराया जापान, इंग्‍लैंड से सस्‍ता है या महंगाZoom

विदेशों के मुकाबले भारत में किराया बहुत ही कम है.

Hydrogen Train Fare. देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन आज हो गया है, जो जींद सोनीपत के बीच दौड़ी है. ट्रेन शुरू होने के बाद लोगों के मन में इसके किराए को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे होंगे. रेलवे का इसका किराया भी जारी कर दिया है. पूरा सफर करने के लिए 36 पैसे आपको चुकाना होगा. देश में चलने वाली हाइड्रोजन ट्रेन का किराया जापान, इंग्‍लैंड के मुकाबले महंगा है या सस्‍ता है. आइए जानते हैं.

जींद से पानीपत का सफर 70 किमी. है. इस पूरे सफर का किराया केवल 26 रुपए रखा गया है. यानी 36 पैसे प्रति किमी. यात्रियों को चुकाना होगा. वहीं, विदेशों में प्रति किमी. सफर के लिए यात्रियों को भारत के मुकाबले काफी अधिक किराया चुकाना पड़ता है.

इन देशों में चल रही हैं हाइड्रोजन ट्रेन

मौजूदा समय हाइड्रोजन ट्रेन जर्मनी, चीन, जापान, फ्रांस, स्वीडन और इंग्‍लैंड में चल रही हैं, लेकिन सबसे एडवांस तकनीक वाली जर्मनी की ट्रेन है. हाइड्रोजन ट्रेन पर्यावरण के अनुकूल है, जो जीरो उत्सर्जन वाली हैं. इसलिए ये ट्रेनें पसंद की जा रही हैं.

विदेशों में चल रही ट्रेनों का प्रति किमी. किराया

जर्मनी में हाइड्रोजन ट्रेन का औसत किराया करीब 7-10 रुपये प्रति किलोमीटर है. हालांकि किराया रूट, समय और श्रेणी पर निर्भर करता है. चीन में फोशान शहर में विश्व की पहली हाइड्रोजन ट्राम 2019 में शुरू हुई थी, लेकिन लागत और कम यात्रियों के कारण इसे 2024 में बंद कर दिया गया. वहां किराया दूरी के आधार पर 5-7 रुपये प्रति किलोमीटर था. जापान में हाइड्रोजन ट्रेनें योकोहामा-कावासाकी मार्ग पर 2022 से परीक्षण के तौर पर चल रही है, जहां किराया करीब 10-15 रुपये प्रति किलोमीटर है. इंग्‍लैंड में कैलिफोर्निया के रेडलैंड्स-सैन बर्नार्डिनो के बीच हाइड्रोजन ट्रेन शुरू होने वाली है, जिसका किराया अनुमानित 12-15 रुपये प्रति किलोमीटर हो सकता है. इस तरह भारत में ट्रेन का किराया बहुत ही सस्‍ता है.

35 ट्रेन चलाने का प्‍लान

रेलवे ने हाइड्रोजन हेरीटेज के तहत 35 हाइड्रोजन ट्रेन का प्‍लान किया है, जिसमें प्रति ट्रेन की लागत 80 करोड़ और जमीन इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर की 70 करोड़ हेरीटेज और हिल रूट के लिए अनुमान है.

About the Author

authorimg

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

NEET Topper Success Story| NEET Topper: दादी को कैंसर ने छीना, पोते ने ठान लिया डॉक्टर बनना, 16-17 घंटे की पढ़ाई, बना ऑल इंडिया टॉपर

कौन हैं देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलाने वाले लोको पायलट…क्यों उन्हें ही मिला ये मौका?

KMP एक्सप्रेसवे, RRTS कॉरिडोर, अब हाइड्रोजन ट्रेन ने लगाए चार चांद, उड़ने लगेगी इस शहर में प्रॉपर्टी

फरीदाबाद के केएल मेहता कॉलेज की इस दिन आएगी मेरिट लिस्ट, नाम नहीं आया तो भी होगा एडमिशन, लेकिन कैसे?

‘जगह-जगह स्वागत…’, कैसा रहा देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का पहला सफर? यात्रियों ने बताया, बोले- दिल्ली तक चलनी चाहिए

‘सतलुज मूवी पर रोक लगाई गई है’, PM मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंजाब-हरियाणा के सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी