दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे में क्यों धंस गई थी सड़क? भारी बारिश…नहीं कुछ और है वजह, जिस कारण लगा था ‘महाजाम’

On: July 19, 2026 3:05 PM
Follow Us:

Last Updated:

हरियाणा के गुरुग्राम में भारी बारिश की वजह से एक बार फिर से प्रशासन की किरकिरी हो रही है. दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने से दो दिन ट्रैफिक पर खासा असर पड़ा. पाइपलाइन बिछाने के दौरान पानी के रिसाव की वजह से दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे में बड़ा गड्ढा पड़ा गया था. हालांकि, अब दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे की सभी लेन को खोल दिया गया है.

दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे में क्या है सड़क धंसने की वजह? और फिर लगा था ‘महाजाम'Zoom

मंगलवार को भारी बारिश के बाद दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर नरसिंहपुर के पास सड़क धंस गया था.

गुरुग्राम. हरियाणा की मिलेनियम सिटी गुरुग्राम फिर से चर्चा में है. हर बार की तरह भारी बारिश से शहर डूब गया और एक्सप्रेसवे से लेकर हाईवे तक पर महाजाम लगने से देश और दुनिया में गुरुग्राम की चर्चा हुई. मंगलवार को भारी बारिश के बाद दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर नरसिंहपुर के पास सड़क धंसा और इस वजह से बीते दो दिन से गुरुग्राम में यातायात पर काफी ज्यादा असर रहा है. ऐसे में सवाल उठ रहे है कि दिल्ली-गुरुग्राम-जयपुर एक्सप्रेसवे कैसे धंस गया.

दरअसल, दिल्ली-गुरुग्राम-जयपुर एक्सप्रेसवे की बुधवार को मरम्मत की वजग से जयपुर की ओर जाने वाले दो लेन बंद करनी पड़ी और इस वजह से फिर एनसीआर के सबसे बिजी सड़कमार्ग पर लंबा जाम देखने को मिला. हालांकि, प्रशानस की तरफ से बुधवार शाम करीब 7:35 बजे एक्सप्रेसवे की सभी तीनों लेन खोल दी गईं.

एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को तीन में से दो लेन बंद की  गई थी. हालांकि, एक लेन पहले ही खोली गई थी. इस बीच लगातार बारिश के कारण दूसरी लेन पर वेल्डिंग का काम रोका गया और फिर उस लेन पर ट्रायल के तौर पर लोहे की प्लेटें बिछाकर वाहनों की आवाजाही शुरू की गई.

पाइपलाइन बिछाने के दौरान धंसी सड़क

जानकाकारी के अनुसार, गुरुग्राम में मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी गमाडा नेशनल हाईवे-48 के नीचे पाइपलाइन बिछा रहा है और इस काम की वजह से पानी का रिसाव हुआ और फिर जमीन धंसने से एक्सप्रेसवे पर बड़ा गड्ढा पड़ गया.

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने अपने बयान में बताया कि सड़क के नीचे पानी निकासी के लिए पाइप डालने का काम चल रहा था और भारी बारिश के कारण पाइप के आसपास पानी रिस गया और फिर मिट्टी बैठ गई और सड़क धंस गई. अहम बात है कि  पाइप को सड़क के एक ओर से दूसरी ओर डाला जा रहा था. लेकिन भारी बारिश की वजह से पानी पाइप के जरिए अंदर पहुंचा और फिर दूसरी ओर निकलने लगा और इस वजह से मिट्टी ढीली हो गई और सड़क धंस गई. फिलहाल, गड्ढे को भर दिया गया था और शेष पाइपलाइन का काम अब ठंडे बस्ते में डालने की तैयारी है.

गमाडा के इंजीनियरिंग टीम के एक अधिकारी ने बताया कि अस्थायी ड्रेन को कंक्रीट ड्रेन से जोड़ने के लिए दो पाइप डाले जा रहे थे. अहम बात है कि अधिकारियों को अंदेशा नहीं था कि गुरुग्राम में इतनी बारिश होगी और फिर एक्सप्रेसवे पर जमीन धंस जाएगी. वहीं, अधिकारियों ने आसपास की कुछ कंपनियों पर भी ड्रेनेज का पानी इसी क्षेत्र में छोड़ने के आरोप लगाए हैं.  उधर, गुरुग्राम पुलिस ने अब नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है और साथ ही कंपनियों से वर्क फ्रोम होम की भी अपील की है.  गौर रहे कि बीती रात  से ही गुरुग्राम में बारिश हो रही है और फिर से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है.

About the Author

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now