बहादुरगढ़ में छारा टोल के सिक्योरिटी ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, गांव के ही नितेश पर आरोप, शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद

On: July 20, 2026 1:30 PM
Follow Us:

Last Updated:

हरियाणा के बहादुरगढ़ के छारा गांव में कहासुनी के बाद टोल प्लाजा के सिक्योरिटी ठेकेदार नीरज की गोली मारकर हत्या कर दी गई और भतीजा घायल है. 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. रजिश में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है.

बहादुरगढ़ में छारा टोल के सिक्योरिटी ठेकेदार की गोली मारकर हत्याZoom

मृतक की पहचान करीब 45 वर्षीय नीरज के रूप में हुई है. पेशे से ठेकेदार नीरज ने छारा टोल पर सिक्योरिटी का ठेका ले रखा था.

बहादुरगढ़. हरियाणा के बहादुरगढ़ के गांव छारा में दो पक्षों के बीच किसी बात पर हुई कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया. विवाद के दौरान छारा टोल प्लाजा के सिक्योरिटी ठेकेदार की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका भतीजा गोली लगने से घायल हुआ है. आसौदा थाना पुलिस ने घायल भतीजे की शिकायत पर 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या, जान से मारने का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मृतक की पहचान करीब 45 वर्षीय नीरज के रूप में हुई है. पेशे से ठेकेदार नीरज ने छारा टोल पर सिक्योरिटी का ठेका ले रखा था. जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे यह वारदात हुई. मामले में सामने आया है कि मृतक नीरज और उसके भतीजे को फोन करके आरोपी पक्ष ने बुलाया था. दोनों वहां गए तो झगड़ा हो गया. आरोप है कि तब नितेश ने कर्मा से पिस्तौल लेकर नीरज पर चार पांच गोलियां चलाई. मनजीत बचाने लगा तो उसके पांव पर भी गोली मारी. इसके बाद आरोपी फरार हो गए. घायलों को रोहतक के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया, जबकि 24 वर्षीय मनजीत का ईलाज जारी है.

मृतक नीरज तीन बच्चों का पिता था. वारदात के बाद से परिजन आहत हैं, गांव में भी तनाव की स्थिति है. पुरानी रंजिश के चलते वारदात होने की बात सामने आई है.पुलिस को दी शिकायत में घायल मनजीत ने कहा है कि तीन-चार दिन पहले उसकी नितेश के साथ कहासुनी हुई थी. इसी रंजिश में नितेश जान से मारने की धमकी दे रहा था. यह बात मैंने अपने चाचा नीरज व अजय उर्फ बबलू को बताई थी.

आरोपी नितेश ने रात को अपने घर बुलाया था

चाचा नीरज ने कहा था कि मैं नितेश को समझा दूंगा. शनिवार रात करीब 12 बजे नितेश के साथी प्रमोद ने फोन कर चाचा को बात करने के लिए नितेश के घर बुलाया. हम वहां गए तो नितेश, उसका भाई योगेश, प्रमोद, रामबीर, सुनेहरा, जितेंद्र उर्फ कर्मा मिले. इसी दौरान आरोपियों ने गाली गलोच करते हुए हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान मेरा दूसरा चाचा अजय उर्फ बबलू भी आ गया था. बचने के लिए भागने लगे तो नितेश ने हम पर गोलियां चला दी तथा जान से मारने की धमकी देकर चले गए. चाचा बबलू हम दोनों को कायनोस अस्पताल लेकर गया, जहां चाचा नीरज को मृत घोषित कर दिया गया. उधर, पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम, सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

आर्मी के पूर्व डिप्टी चीफ को ‘कायर’ कहना पड़ा भारी, IAF के रिटायर्ड कैप्टन को 4 महीने की जेल

बाहर निकलते पेट को समझ रही थी मोटापा, 44 साल की महिला ने जब कराई जांच, सच जानकर रह गई हैरान

हरियाणाः दोस्त…दोस्त ना रहा, प्यार प्यार ना रहा! कुरुक्षेत्र में अवैध संबधों में बाधा बन रहे पति की हत्या, पत्नी और आशिक गिरफ्तार

Kisan Andolan LIVE: सिंघु और शंभू बॉर्डर सील, अमृतसर दिल्ली NH बंद, पुलिस ने सैंकड़ों किसान हिरासत में लिए

गुरुग्राम के सोसाइटी में बास्केटबॉल ग्राउंड में खेलते समय पोल टूटकर युवक पर गिरा, घायल अस्पताल में भर्ती

दिल्ली कूच से पहले अंबाला के शंभू बॉर्डर पर किसानों को रोका गया, भारी पुलिस बल तैनात, नेशनल हाईवे बंद