Hydrogen Train Video | Hydrogen Train Stone Pelting

On: July 20, 2026 9:43 PM
Follow Us:

Last Updated:

Stone Pelting On Hydrogen Train: जींद से सोनीपत के बीच चलने वाली हाइड्रोजन ट्रेन पर पत्थरबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बताया जा रहा कि सीजेपी के समर्थन में विरोध कर रहे कुछ प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन पर पत्थरबाजी की. हालांकि, कुछ सूत्रों का कहना है कि जिस ट्रेन पर पत्थरबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है, वह नई हाइड्रोजन ट्रेन नहीं है.

हाइड्रोजन ट्रेन पर हमला? जमकर हुई पत्थरबाजी, वीडियो वायरल, क्या है सच्चाई?Zoom

हाइड्रोजन ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना

Hydrogen Train News: सोशल मीडिया पर एक ट्रेन पर पत्थरबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि कुछ भीड़ किसी स्टेशन पर आ रही ट्रेन पर पत्थर बरसा रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और अभिजित दीपके के समर्थन में ट्रेन पर पत्थर बरसा रहे हैं. हालांकि, इस वीडियो से सही तरीके से पता नहीं चल पा रहा है कि ये कौन सी ट्रेन है और पत्थरबाजी किस स्टेशन पर हुई. हालांकि, ये साफ तौर पर दिख रहा है कि स्टेशन पर आ रही गाड़ी पर सामने से भीड़ अटैक कर रही है.

सोशल मीडिया पर इस ट्रेन पर अटैक होने वाले वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ नए दावे भी सामने आने लगे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि इंजन भले ही हाइड्रोजन ट्रेन जैसा लग रहा हो, लेकिन ये वैग-12 बताया जा रहा है. WAG-12 एक 12,000 HP का इलेक्ट्रिक फ्रेट लोकोमोटिव है जिसे इंडियन रेलवे और एल्सटॉम ने बनाया है। बिहार के मधेपुरा फैक्ट्री में बना यह लोकोमोटिव 6,000 टन की मालगाड़ियों को 120 km/h तक की स्पीड से खींच सकता है. इसका इंजन बिलकुल हाइड्रोजन ट्रेन की तरह लग रहा है. इसलिए लोग इसे हाइड्रोजन ट्रेन समझने की भूल कर रहे हैं. हालांकि, हम आधिकारिक पुष्टि होने का इंतजार करेंगे.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

आर्मी के पूर्व डिप्टी चीफ को ‘कायर’ कहना पड़ा भारी, IAF के रिटायर्ड कैप्टन को 4 महीने की जेल

बाहर निकलते पेट को समझ रही थी मोटापा, 44 साल की महिला ने जब कराई जांच, सच जानकर रह गई हैरान

हरियाणाः दोस्त…दोस्त ना रहा, प्यार प्यार ना रहा! कुरुक्षेत्र में अवैध संबधों में बाधा बन रहे पति की हत्या, पत्नी और आशिक गिरफ्तार

Kisan Andolan LIVE: सिंघु और शंभू बॉर्डर सील, अमृतसर दिल्ली NH बंद, पुलिस ने सैंकड़ों किसान हिरासत में लिए

गुरुग्राम के सोसाइटी में बास्केटबॉल ग्राउंड में खेलते समय पोल टूटकर युवक पर गिरा, घायल अस्पताल में भर्ती

दिल्ली कूच से पहले अंबाला के शंभू बॉर्डर पर किसानों को रोका गया, भारी पुलिस बल तैनात, नेशनल हाईवे बंद