हांसी में भाखड़ा नहर में चानौत T-कनेक्शन विवाद पर 54 दिन से धरना, अजय चौटाला बोले-सत्ता में बैठे लोगों को पीटना होगा, Gen-G से अपील

On: July 24, 2026 12:41 AM
Follow Us:

Last Updated:

Hansi Local News: हरियाणा के हांसी में चानौत टी-कनेक्शन मामले पर 54वें दिन भी धरना जारी रहा. जेजेपी अध्यक्ष अजय चौटाला ने सरकार पर हमला बोला और युवाओं से अपील की. मामले में गिरफ्तार सरपंच सोमेश शर्मा ने खुद को निर्दोष बताते हुए साजिश का आरोप लगाया है.

हांसी T-कनेक्शन विवाद: सत्ता में बैठे लोगों को पीटना होगा, Gen-G से अपीलZoom

धरने को समर्थन देने जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला पहुंचे

हांसी. हरियाणा के  हांसी में भाखड़ा नहर में चर्चित चानौत टी-कनेक्शन मामला लगातार जारी है. 50 से अधिक दिन से धरना प्रदर्शन जारी है. मामला सिय़ासी भी हो गया है.

ग्रामीणों का धरना मंगलवार को 54वें दिन भी जारी रहा. धरने को समर्थन देने जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला.अजय चौटाला ने युवाओं से संगठित होने का आह्वान करते हुए कहा कि, जिस प्रकार भारत के पड़ोसी देशों श्रीलंका और नेपाल में युवाओं ने एकजुट होकर सत्ता परिवर्तन किया, उसी तरह भारत में भी युवा यदि संगठित हो जाएं तो बदलाव संभव है. उन्होंने श्रीलंका का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां जनता के आंदोलन के बाद सत्ता बदल गई और सत्ता में बैठे लोगों को देश छोड़ना पड़ा.

अजय चौटाला ने कहा, मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं कि जो लोग सत्ता में बैठे हैं, उन्हें सड़कों पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटना पड़ेगा, तब ये पीछा छोड़ेंगे. लेकिन इसके लिए हम सबको संगठित होना पड़ेगा. आज सबसे बड़ी जरूरत संगठन की है. उधर, गिरफ्तार सरपंच सोमेश शर्मा ने पुलिस रिमांड पर भेजे जाने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले में साजिश के तहत फंसाया गया है और वह पूरी तरह निर्दोष हैं.

सोमेश शर्मा ने दावा किया कि उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पांच लोगों की जान बचाने का काम किया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें आरोपी बना दिया गया. उनका कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से होगी तो सच्चाई सभी के सामने आ जाएगी. वहीं, रिमांड के दौरान पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों, दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की गहन जांच करेगी. इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है और अब सभी की नजर पुलिस जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई पर टिकी हुई है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now