प्यार हमारा अमर रहेगा…सोनीपत में ट्रेन के आगे कूदे युवक और शादीशुदा पड़ोसन महिला, मौत

On: July 24, 2026 8:52 AM
Follow Us:

Last Updated:

Sonipat News: हरियाणा के सोनीपत में गन्नौर रेलवे स्टेशन के पास युवक-पड़ोसी महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. युवक विनोद (28) और महिला तन्नू (26) थे. पड़ोसन तन्नू के दो बच्चे थे. परिवार में उसके प्रेम प्रसंद को लेकर जानकारी मिल गई थी.

हरियाणाः प्रेमी जोड़े ने जान, शादीशुदा पड़ोसन और विनोद में चल रहा था चक्कर  Zoom

तन्नू विवाहित थी और दो छोटे बच्चों की मां थी.

सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत में गन्नौर रेलवे स्टेशन के पास गुरुरुवार को युवक और पड़ोसी महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. दर्दनाक मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. महिला के प्रेम संबंध का पता लगने पर पति ने उसे मायके भेज दिया था. बताया जा रहा है कि वह वीरवार को ही वापस ससुराल आई थी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक युवक व युवती गन्नौर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे. दोनों ने रेलवे ट्रैक के पास जाकर पठानकोट एक्सप्रेस के आगे छलांग लगा दी. ट्रेन से कटकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर जीआरपी टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए. जांच में पता लगा कि युवक अगवानपुर रोड गन्नौर का रहने वाला 28 वर्षीय विनोद था और महिला उनकी पड़ोसन 26 वर्षीय तन्नू थी. पुलिस ने शवों को नागरिक अस्पताल के शवगृह भिजवा दिया. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे.

तन्नू विवाहित थी और दो छोटे बच्चों की मां थी. घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम छा गया है और परिजनों का रोकर बुरा हाल है. तन्नू के पति हरि ने बताया कि उनकी शादी करीब छह वर्ष पहले हुई थी और उनके दो बच्चे हैं. कुछ दिन पहले उन्हें पत्नी और पड़ोसी विनोद के बीच प्रेम संबंध होने की जानकारी मिली थी.

पति ने तन्नू को समझाया भी था

इसके बाद उन्होंने विनोद को समझाया और पत्नी के परिजनों को भी इसकी सूचना दी. परिवार के स्तर पर समझाइश के बाद तन्नू को मायके भेज दिया गया था. हरि के अनुसार वह गुरुवार को ही पत्नी को मायके से वापस घर लेकर आए थे. वह उसे घर छोड़कर काम पर चल गए. दोपहर बाद घर से फोन आया कि बच्चे रो रहे हैं और तन्नू घर पर नहीं है. कुछ देर बाद सूचना मिली कि तन्नू और विनोद ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी.

जीआरपी थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या का प्रतीत होता है. फिर भी पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना से पहले दोनों किन परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक तक पहुंचे. पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now