SUV नहीं मिली तो उजाड़ दिया घर? 25 साल की महिला और मासूम बेटे की मौत, पति समेत 11 पर केस

On: August 22, 2026 11:00 AM
Follow Us:

Last Updated:

Palwal News : हरियाणा के पलवल में दहेज को लेकर महिला और उसके डेढ़ महीने के मासूम बेटे की कथित हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर स्कॉर्पियो SUV की मांग को लेकर लंबे समय से प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है.

SUV नहीं मिली तो उजाड़ दिया घर? 25 साल की महिला और मासूम बेटे की मौतZoom

दहेज के लिए पत्नी और बच्चे को मारा.

पलवल : हरियाणा के पलवल में दहेज को लेकर एक महिला और उसके डेढ़ महीने के मासूम बेटे की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या का मामला सामने आया है. मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित करने और SUV की मांग करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत 11 लोगों के खिलाफ हत्या, साजिश, दहेज हत्या और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है.

2023 में हुई थी शादी, SUV को लेकर बढ़ा विवाद
मृतका की पहचान 25 वर्षीय सगुफ्ता के रूप में हुई है. उसके पिता यकीन खान के मुताबिक, सगुफ्ता की शादी वर्ष 2023 में 27 वर्षीय सोहिल खान से हुई थी. आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसे परेशान करने लगे. परिवार का दावा है कि ससुराल पक्ष की ओर से स्कॉर्पियो SUV की मांग की जा रही थी. शिकायत के मुताबिक, सगुफ्ता के बच्चे को जन्म देने के बाद एक बार फिर दहेज की मांग को लेकर विवाद बढ़ गया. आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई, जिसमें परिवार की ओर से एसी और 50 हजार रुपये दिए जाने का आरोप है.

18 अगस्त को फोन पर बताई थी मारपीट की बात
परिवार के मुताबिक, 18 अगस्त को सगुफ्ता ने फोन कर बताया था कि पति और ससुराल वाले उसके साथ फिर मारपीट कर रहे हैं. इसके दो दिन बाद गुरुवार को मायके वालों को सगुफ्ता और उसके डेढ़ महीने के बेटे की मौत की सूचना मिली.

पति हिरासत में, दुपट्टा बरामद
सदर थाना पलवल के इंस्पेक्टर हरि किशन ने बताया कि महिला के पति को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने मौके से एक दुपट्टा बरामद किया है, जिसके बारे में शुरुआती जांच में आशंका है कि इसका इस्तेमाल महिला का गला घोंटने में किया गया. मामले में पति, सास-ससुर, भाई-बहन, रिश्तेदार और राजपुरा गांव के प्रधान समेत 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्राSenior Sub Editor

Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now