हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पति की हत्या के बाद पत्नी ने पेट से आंते, किडनी और लीवर क्यों निकाले थे? ऐसी थ्रिलर कहानी कभी नहीं देखी

On: August 28, 2026 4:46 AM
Follow Us:

कुरुक्षेत्र.  हरियाणा की धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में तंत्र-मंत्र के लिए पत्नी ने 3 चाकुओं से पति की बेरहमी से हत्या कर दी. चाकुओं से इतने ताबड़तोड़ वार किए और उसका पेट करीब 35 सेंटीमीटर तक बुरी तरह चीर दिया. अब आरोपी पत्नी का इलाज अस्पताल में चल रहा है. जबकि पति की आंते, लीवर और किडनी का कुछ हिस्सा अब भी गायब है.

दरअसल, 21 अगस्त की शाम को  यह सनसनीखेज मामला सामने आया है.हत्या के बाद शरीर अंग की आंत, किडनी लीवर तक गायब हैं और अब तक पुलिस को नहीं मिले हैं.

थाना केयूके प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिद्धू ने  बताया कि 21 अगस्त को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की पति पत्नी के आपस में झगड़ा हो रहा है, पुलिस सूचना प्राप्त करने के बाद मौके पर पहुँची तो वहाँ पर देखा कि पुरुष का उसकी पत्नी ने बहुत बेरहमी से मर्डर किया है. मर्डर करने के बाद उसकी आंत एक पॉलीथिन के अन्दर थी. जब पडोसी उनके घर पहुंचे तो महिला ने छत से कूद गई और कूदने के बाद महिला को काफी चोटें लगी है, अब महिला को हिरासत में लेकर पुलिस की निगरानी में हॉस्पिटल के अन्दर एडमिट करवाया हुआ है.

कुरुक्षेत्र के पिहोवा रोड स्थित राज पैलेस के पास एक मकान में पति पत्नी रहते थे. महिला ने अपने पति राजेश (40) पर चाकुओं से वार किए थे.

आंतों को बैग में डाल रही थी महिला

लोक नायक जय प्रकाश नागरिक अस्पताल के डॉ गुंजन ने बताया कि  चाकुओं के वार से राजेश का पेट करीब 35 सेंटीमीटर तक खुल गया था. पेट पर इतनी गहरी चोटें थीं कि आंतें शरीर से बाहर आ चुकी थीं. पोस्टमार्टम के दौरान मृतक का करीब आधा लीवर और दाईं ओर की किडनी भी नहीं मिली. महिला इन आंतों को एक बैग में डाल रही थी. इसी दौरान मकान मालिक शोर सुनकर छत पर पहुंच गया. उसे देखकर महिला घबरा गई और छत से नीचे कूद गई. घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के धामपुर गांव निवासी राजेश के रूप में हुई है. वह करीब एक साल से पत्नी विमला देवी के साथ कुरुक्षेत्र में रह रहा था और पिहोवा रोड स्थित पीबी आरओ वाटर ट्रेडिंग कंपनी में वाटर सप्लाई का काम करता था.

मकान मालिक रह गया सन्न

मकान मालिक रिंकू के अनुसार राजेश ने करीब एक साल से मकान की ऊपरी मंजिल पर कमरा किराए पर ले रखा था. शाम करीब 5 बजे उसे राजेश और विमला के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी. शोर सुनकर वह छत पर पहुंचा तो वहां का मंजर देखकर सन्न रह गया. राजेश खून से लथपथ पड़ा था और उसका पेट बुरी तरह चीरा हुआ था. रिंकू के अनुसार, वह कमरे की तरफ गया तो उसने देखा कि राजेश के पेट से बाहर निकली आंतों को विमला एक बैग में डाल रही थी. मकान मालिक को सामने देखकर महिला घबरा गई और उसने छत से नीचे छलांग लगा दी. गिरने से वह घायल हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस को वहां मौके से चाकू बरामद हुए हैं.

तंत्र-मंत्र का काम करती थी महिला

इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिद्धू ने बताया कि एफआईआर में लिखा गया है कि महिला झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र का काम करती थी. कुछ तथ्यों से यह बात सामने आई है और कहीं ना कहीं इस मर्डर के पीछे कोई तंत्र-मंत्र विद्या का हाथ हो सकता है. क्योंकि जो मर्डर किया गया है वो इतने बुरे तरीके से किया गया है कि उसके अंग ही निकाल लिए गए. उन्होंने कहा यदि उस महिला की मंशा मर्डर करने की थी तो वह हत्या के बाद शरीर के अंग नहीं निकालती. बताया जा रहा है कि राजेश और विमला की शादी को कई साल हो चुके थे, लेकिन दंपती के कोई संतान नहीं थी. पुलिस अब दंपती के आपसी संबंधों, विवादों और हत्या से पहले की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now