चरखी दादरीः पिता ने ही रची थी 14 साल के बेटे के अपहरण की साजिश, घर के कमरे में ही किया था बंद, ऐसे खुला राज

On: August 28, 2026 11:03 PM
Follow Us:

Last Updated:

Charkhi Dadri Kidnapping News: चरखी दादरी में पिता ने जमीनी विवाद में रिश्तेदारों को फंसाने के लिए बेटे के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी. पुलिस ने बच्चे को घर से बरामद कर आरोपी पिता पर केस दर्ज किया. पिता ने दावा किया था कि कार सवार उसके बेटे को किडनैप करके ले गए. हालांकि, कहानी झूठी निकली.

ख़बरें फटाफट

चरखी दादरीः पिता ने ही रची थी 14 साल के बेटे के अपहरण की साजिशZoom

चरखी दादरी पुलिस ने . पुलिस ने झूठी सूचना देने और षड्यंत्र रचने के आरोप में पिता के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है.

चरखी दादरी.  हरियाणा के चरखी दादरी के सदर थाना पुलिस ने 14 वर्षीय किशोर के कथित अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. जमीनी विवाद में अपने रिश्तेदारों को फंसाने और दबाव बनाने की नीयत से पिता ने ही अपने बेटे को घर में छिपाकर अपहरण की मनगढ़ंत कहानी गढ़ी थी. पुलिस ने बच्चे को घर से सकुशल बरामद कर आरोपी पिता के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस दिया है.

दरअसल, झज्जर जिले के गांव सुंदरहेटी निवासी रमाकांत ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 23 अगस्त को दोपहर समसपुर रोड (152डी पुल के पास) से सफेद स्विफ्ट कार सवार दो अज्ञात युवक उसके बेटे अंश का अपहरण कर ले गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत अपहरण का केस दर्ज कर पड़ताल शुरू की. गहन जांच के दौरान पुलिस को शिकायतकर्ता पर संदेह हुआ.

पूछताछ में सामने आया कि रमाकांत का अपने रिश्तेदारों (विकास व विपिन) के साथ पुराना जमीनी विवाद और कोर्ट केस चल रहा है. रंजिशन उन्हें झूठे केस में फंसाने के लिए उसने बेटे को घर में छिपाकर बाहर न निकलने की हिदायत दी थी. डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि सख्ती से पूछताछ के बाद पुलिस ने अंश को घर से ही सकुशल बरामद कर अदालत में बयान दर्ज करवाए. झूठी सूचना और षड्यंत्र रचने के आरोप में आरोपी पिता के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है. आरोपी पिता ने बेटे से कहा था कि वह घर के कमरे से बाहर ना निकले.

डीएसपी ने कहा कि बच्चे को बरामद कर अदालत में उसके बयान दर्ज करवाए गए हैं. पुलिस ने झूठी सूचना देने और षड्यंत्र रचने के आरोप में पिता के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now