Last Updated:
Chandigarh Liquor Shop Blast: चंडीगढ़ में शराब ठेके पर स्कूटी सवारों ने बम फेंका और तेज धमाका हुआ. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई थी और अब चंडीगढ़ पुलिस कर रही जांच कर रही है. तीन दिन पहले यह वारदात सामने आई है. फिलहाल, आरोपियों का अब तक पता नहीं चला है.
चंडीगढ़ में शराब के ठेके के बाहर ब्लास्ट.
चंडीगढ़. पंजाब और हरियाणा की राजधानी में शराब के ठेके पर बम फैंका गया है. यहां पर पर दो स्कूटी सवारों ने ठेके पर सुतली बम जैसे कुछ फेंका, जिसके बाद तेज धमाका हुआ. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. बताया जा रहा है कि दो लोग एक्टिवा पर सवार थे और उन्होंने ठेके पर बम फेंका. खुड्डा अली शेर की यह घटना है.
न्यूज़ 18 ने ठेके के करिंदों से बातचीत की है, जिन्होंने बताया कि दो युवक एक्टिवा पर आए थे जिन्होंने अचानक बम फेंका और काफी तेज धमाका हुआ और इससे काफी तेज धुंआ निकला. सीसीटीवी में भी यह घटना कैद हुई है. यह ठेका बिल्कुल चंडीगढ़ और पंजाब बॉर्डर पर मौजूद है लेकिन चंडीगढ़ की हद में आने की वजह से चंडीगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है. ठेका मालिक ने पुलिस को रिटर्न कंप्लेंट दी है औऱ साथ में सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मुहैया करवाई गई है.
बताया जा रहा है कि खुड्डा अलीशेर के शराब ठेके पर बीते एक्टिवा सवार दो युवकों ने बम फेंककर हमला किया था और पीछे बैठे युवक ने सर्विस खिड़की पर बम फेंका, लेकिन यह बम ठेके के अंदर गिरने के बजाए ग्राहकों के पैरों के पास जा गिरा और जोरदार धमाके से ठेके के बाहर भगदड़ मच गई.
महिला ने बनाए थे ठेके के वीडियो
बताया जा रहा है कि वारदात से ठीक पांच दिन पहले इसी ठेके के बाहर एक महिला ने वीडियो बनाए थे, जो कि सीसीटीवी में कैद हुई थी. बम धमाके की यह घटना 14 सितंबर की शाम करीब 6:47 से 6:50 बजे के बीच हुई थी और धमाके के तुरंत बाद ठेके के मैनेजर वरिंदर सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…
और पढ़ें












