गुरुग्राम में 6 साल से लिव इन में रह रही महिला की प्रेमी ने की हत्या, घर पर दोस्त के साथ देखने पर भड़क गया था आरोपी आकाश

On: September 24, 2026 1:04 PM
Follow Us:

Last Updated:

हरियाणा के गुरुग्राम में प्रेमी ने अपनी लिव इन प्रेमिका की हत्या कर दी. 33 वर्षीय व्यक्ति को अपनी महिला सह-जीवन साथी की एक झगड़े के बाद हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. दोनों छह साल से एक साथ रहते थे.

ख़बरें फटाफट

गुरुग्राम में महिला लिव इन पार्टनर की प्रेमी ने की हत्या, दोस्त के साथ देखा थाZoom

हिमाचल के सोलन में महिला ने बेटी की हत्या की.

गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम में एक बस ड्राइवर ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी दी.  पुलिस ने धरम कॉलोनी में 33 वर्षीय व्यक्ति को अपनी महिला सह-जीवन साथी की एक झगड़े के बाद हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी और उसकी महिला साथी 2020 से साथ रह रहे थे. उन्होंने बताया कि मंगलवार को किसी बात पर उनके बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद आकाश (आरोपी) ने महिला पर कथित तौर पर डंडे, पाइप और बेलन से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि धरम कॉलोनी इलाके में किराये के एक घर में एक महिला घायल अवस्था में पड़ी हुई है. उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां महिला खून से लथपथ पड़ी हुई मिली.

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम महिला को एम्बुलेंस से अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पालम विहार पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर ही आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया, जो उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है.

बरेली का रहने वाला है आरोपी

बताया जा रहा है कि आरोपी जब शाम को वापस घर आया तो उसने अपनी पार्टनर को दोस्त के साथ देख लिया और डंडे से उससे मारपीट की. इस दौरान दोस्त वहां से भाग निकला.  शोर सुनकर मकान मालिक बाहर आया तो देखा कि आकाश महिला से के साथ मारपीट कर रहा है. बाद में महिला की मौत हो गई और आरोपी फरार हो गया. आरोपी आकाश मूल रूप से यूपी के बरेली का रहने वाला है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

सिरसा में रेस्टोरेंट मालिक का डॉगी 11 दिन से लापता, युवकों से पूछा तो बोले-जेरी नहीं वो सब्जी थी, 25 हजार रुपये का इनाम देने का ऐलान

हरियाणा में एक्सप्रेसवे-हाईवे बदल रहे गांवों की तस्वीर, गोहाना में 1 करोड़ की जमीन अब 10 करोड़ रुपये में बिक रही है

हांसी में खेत में बने कमरे की छत पर बॉक्सर युवक की हत्या, दोस्त समेत कई युवकों पर आरोप, शराब पार्टी कर रहे थे

फरीदाबाद में दोस्त से बात कर रहे 7वीं के छात्र पर पिटबुल का हमला, ग्रंथ को 16 जगह काटा, हालत गंभीर

ग्रेटर फरीदाबाद से मिनटों में पहुंचेगा गुरुग्राम, बनने जा रहा डबल डेकर रोड, ऊपर गाड़ी, नीचे ट्रेन

Gen Z IPS Officer Jaya Sharma: डीयू-IIT से पढ़कर पहुंचीं ISRO, डीएसपी से आईपीएस बनीं हरियाणा की होनहार Gen Z जया शर्मा