‘लॉकर तोड़ा, बंदूक निकाली और पति पर बरसा दी गोलियां…’ बेटे के साथ मिलकर पत्नी ने खेला खौफनाक खूनी खेल

On: September 25, 2026 9:24 PM
Follow Us:

Last Updated:

Haryana Crime News: हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक पत्नी ने अलमारी का लॉकर तोड़कर पति की लाइसेंसी पिस्तौल निकाली और उस पर ताबड़तोड़ दो गोलियां दाग दीं. इस जानलेवा हमले में उनका बेटा भी अपनी मां का साथ दे रहा था. पीड़ित जोगेंद्र का आरोप है कि पहली गोली पैर में लगने के बाद जब वह अपनी जान बचाने के लिए बाइक से भागा, तो आरोपियों ने पीछा कर उसके पेट में भी गोली मार दी. पुलिस ने पत्नी, बेटे और ससुराल पक्ष पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

लॉकर से बंदूक निकाली, पति पर बरसा दी गोलियां… पत्नी ने खेला खौफनाक खूनी खेलZoom

हरियाणा में पत्नी ने पति को गोली मारी.

बहादुरगढ़: हरियाणा के बहादुरगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. सांखोल गांव में एक पत्नी ने अपने ही पति को मौत के घाट उतारने की साजिश रच डाली. पत्नी ने घर की अलमारी का लॉकर तोड़कर पति की लाइसेंसी पिस्तौल निकाली और उस पर गोलियां चला दीं. हैरानी की बात यह है कि इस जानलेवा वारदात में कलयुगी बेटे ने भी अपनी मां का पूरा साथ दिया.

अस्पताल में भर्ती घायल पीड़ित जोगेंद्र ने पुलिस को दिए अपने बयान में रूह कंपा देने वाली आपबीती सुनाई है. जोगेंद्र ने बताया कि उसकी लाइसेंसी पिस्तौल घर की अलमारी के लॉकर में रखी हुई थी. आरोप है कि उसकी पत्नी और बेटे ने साजिश के तहत लॉकर तोड़ा और पिस्तौल निकाल ली. इसके बाद जैसे ही वह घर के अंदर आया, पत्नी ने सीधा उसके पैर पर गोली चला दी.

गोली लगने के बाद जोगेंद्र अपनी जान बचाने के लिए बदहवास हालत में बाइक लेकर वहां से भागने लगा. लेकिन पत्नी और बेटे ने उसका पीछा किया और बीच रास्ते में उसके पेट में दूसरी गोली मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया.

ससुराल वालों पर भी गंभीर आरोप
घटना के तुरंत बाद इलाके में यह अफवाह फैल गई थी कि बेटे ने ही अपने पिता को गोली मारी है. पुलिस भी किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले पीड़ित के बयान का इंतजार कर रही थी. गुरुवार दोपहर जब जोगेंद्र ने पुलिस को बयान दिया, तो सारा सच सामने आ गया. जोगेंद्र ने पत्नी और बेटे को मुख्य आरोपी बताने के साथ-साथ अपने ससुराल पक्ष पर भी भड़काने और इस वारदात के लिए उकसाने के गंभीर आरोप लगाए हैं.

पुलिस की तफ्तीश तेज
गंभीर रूप से घायल जोगेंद्र को तुरंत शहर के ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज कर रहे डॉक्टर पीयूष ने बताया कि फिलहाल पीड़ित की हालत खतरे से बाहर है और उसका उपचार किया जा रहा है. दूसरी ओर, पीड़ित के बयान के आधार पर सेक्टर-6 थाना पुलिस ने पत्नी और बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के आला अधिकारी फिलहाल कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. जांच पूरी होने के बाद ही वारदात की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और आरोपियों की गिरफ्तारी होगी.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now