हरियाणा वालों के लिए जरूरी खबर, फैमिली आईडी में जुड़ेंगी PAN Card से लेकर बैंक लोन तक की जानकारी

On: October 16, 2026 6:09 PM
Follow Us:

 

हरियाणा में परिवार पहचान पत्र से जुड़ी एक नई अपडेट सामने आई है। सरकार ने फैमिली आईडी से जुड़ी प्रकिया में तीन बड़े बदलाव किए हैं जो आमजन के लिए राहत लेकर आएंगे।

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा मैसेज

अब एनरोलमेंट I’d बनने, फैमिली आईडी तैयार होने और परिवार में नया सदस्य जुड़ने पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आएगा। इससे लोगों को आईडी बनने और परिवार के रिकार्ड में हुएं बदलाव की जानकारी समय पर मिल सकेगी। इससे लोगों को बार-बार पूछताछ नहीं करनी पड़ेगी। इसके लिए लोगों को फैमिली आईडी में दर्ज मोबाइल नंबर सही और चालु स्थिति में रखना होगा।

फैमिली आईडी स्टेट कोऑर्डिनेटर सतीश खोला ने बताया कि कई जगहों पर परिवारों में मन-मुटाव रहता है। ऐसे में बिना परिवार के मुखिया की सहमति के फैमिली आईडी में अपना नाम जुड़वा देते हैं। कई बार गलती से फैमिली आईडी में गलत सदस्य जुड़ जाते हैं। लेकिन अब परिवार के मुखिया की सहमति के बिना नाम नहीं जुड़ पाएगा।

PPP 2.0 वर्जन में दिखेंगे नए बदलाव

दिसंबर 2026 तक AI आधारित PPP 2.0 वर्जन लाने की तैयारी है। इसकी मदद से परिवार के सदस्यों के पैन कार्ड, किसान आईडी, आभा आईडी, बैंक लोन, बच्चों की स्कूल फीस जैसी जानकारियां फैमिली आईडी से जोड़ी जाएगी। इससे परिवार की वास्तविक  वर्थ वैल्यू का आंकलन किया जा सकेगा।

इस कदम से उन परिवारों की पहचान करना आसान हो जाएगा जो वास्तविक आय और संपति से कम आय दिखाकर गलत तरीके से सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं।

जानकारी छिपाना होगा मुश्किल

आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी एक प्लेटफार्म पर आने से आय और संपति से संबंधित विसंगतियों को पकड़ने में आसानी होगी। इससे रिकॉर्ड में गलत जानकारी देने वालों की पहचान करने में मदद मिलेगी।

सीएम नायब सैनी ने अधिकारियों को इस डेटा बेस टेक्नोलॉजी को फैमिली आईडी में शामिल करने के लिए दिसंबर, 2026 तक का लक्ष्य दिया है। सारी योजनाएं इसमें शामिल होते ही फैमिली आईडी देश का बेहतर डॉक्यूमेंट होगा। सभी योजनाओं के क्रियान्वयन का एक ही प्लेटफॉर्म होगा। डॉ सतीश खोला, स्टेट कोऑर्डिनेटर, परिवार पहचान पत्र।

 

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

मॉडल टाउन हिसार में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत के मामले में हिसार पुलिस की कार्रवाई, पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी काबू

हरियाणा पुलिस में 3 इंस्पेक्टरों के तबादले, रिटायरमेंट से पहले नई पोस्टिंग के आदेश जारी!

Petrol-Diesel News: पेट्रोल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, डीजल पर घटी; क्या आपकी जेब पर भी पड़ेगा असर, जानिए

Haryana News: हरियाणा के सिरसा में घरेलू कलह में उजड़ा परिवार, पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान

शरद पूर्णिमा पर सालासर बालाजी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, यहां देखें फतेहाबाद से वाया हिसार होकर चलने वाली बस सेवा की समय-सारणी

हरियाणा में ग्रुप D कर्मचारी बना HCS अधिकारी, मेहनत और लगन के बलबूते सतबीर ने लिखा सफलता का नया अध्याय