Ambala News : दिवाली के बाद बढ़ा अंबाला में प्रदूषण, बच्चों-बुजुर्गों को खतरा क्यों इतना ज्यादा? ये रही वजह

On: November 10, 2026 11:01 PM
Follow Us:

Last Updated:

AQI Safety Tips : दिवाली के बाद से ही अंबाला का वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को दिक्कत ज्यादा है. लोग इंटरनेट पर ऐसे घरेलू उपाय और पौधों के बारे में जानकारी तलाश रहे हैं, जिनकी मदद से घर के वातावरण को बेहतर बनाया जा सके. अंबाला की होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. रजिता लोकल 18 से बताती हैं कि प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा व COPD के मरीजों पर पड़ता है. डॉ. रजिता बताती हैं कि जिस समय प्रदूषण का स्तर ज्यादा हो, उस समय घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए. अगर कोई जरूरी काम है तो मास्क लगाकर और मुंह को अच्छी तरह ढककर ही बाहर निकलें.

अंबाला. दिवाली के बाद से ही वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने से लोगों की परेशानियां भी बढ़ती जा रही हैं. हवा में घुले प्रदूषित कणों का असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है. खासकर सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को खांसी, जुकाम, सांस लेने में परेशानी और सीने में जकड़न जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. लोग प्रदूषण से बचने के लिए घरों में ही रहने की कोशिश कर रहे हैं. कई लोग इंटरनेट पर ऐसे घरेलू उपाय और पौधों के बारे में जानकारी तलाश रहे हैं, जिनकी मदद से घर के वातावरण को बेहतर बनाया जा सके. अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में कार्यरत होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. रजिता लोकल 18 से बताती हैं कि इन दिनों AQI का स्तर काफी बढ़ा हुआ है. ऐसे में जब भी किसी जरूरी काम से घर से बाहर निकलें तो चेहरे पर मास्क जरूर लगाकर रखें.

हो रहा फेफड़ों का विकास

डॉ. रजिता बताती हैं कि प्रदूषण के कारण सांस संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं. अस्पताल में भी खांसी, जुकाम और सांस लेने में परेशानी वाले मरीज पहुंच रहे हैं. बच्चों में भी खांसी के कारण सांस लेने में दिक्कत देखने को मिल रही है. ऐसे में अभिभावकों को बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए. डॉ. रजिता के अनुसार, प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा व COPD के मरीजों पर पड़ता है. बच्चों के फेफड़ों का विकास हो रहा होता है, जबकि बुजुर्गों में उम्र बढ़ने के साथ फेफड़ों की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है. अस्थमा और COPD के मरीजों की सांस की नलियां पहले से संवेदनशील होती हैं. ऐसे में प्रदूषित हवा उनके लिए परेशानी और बढ़ा सकती है. उन्हें खांसी, सीने में जकड़न, घरघराहट और सांस फूलने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.

डॉ. रजिता के मुताबिक, लोगों को विशेष रूप से शाम के समय सावधानी बरतनी चाहिए, जिस समय प्रदूषण का स्तर ज्यादा हो, उस समय घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए. अगर कोई जरूरी काम है तो मास्क लगाकर और मुंह को अच्छी तरह ढककर ही बाहर निकलें. घर में एयर प्यूरीफायर लगाना भी फायदेमंद हो सकता है. आजकल बाजार में ऐसे एयर क्वालिटी मॉनिटर उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से घर के अंदर और बाहर हवा में प्रदूषण की मात्रा का पता लगाया जा सकता है. इसके अनुसार ही बाहर निकलने का समय तय किया जा सकता है.

देखभाल करना आसान

डॉ. रजिता कहती हैं कि प्रदूषण के बीच लोग घरों में पौधे लगाकर भी वातावरण को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं. तुलसी, स्नेक प्लांट, एलोवेरा, अरेका पाम और स्पाइडर प्लांट जैसे पौधे घर की हरियाली और सजावट बढ़ाने के लिए अच्छे विकल्प हैं. स्नेक प्लांट और एलोवेरा जैसे पौधों की देखभाल करना भी आसान है. इन्हें घर के अंदर या बालकनी में रखा जा सकता है. हालांकि, यह समझना जरूरी है कि केवल पौधे लगाने से घर का AQI प्रभावी रूप से कम नहीं होता बल्कि इसके लिए सही फिल्टर वाला एयर प्यूरीफायर और प्रदूषण के स्रोतों से बचाव अधिक उपयोगी है. नाक में सरसों का तेल या अणु तेल डालने और नाभि में सरसों का तेल लगाने जैसे घरेलू नुस्खे भी अपनाए जा सकते हैं.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा में 2,000 कर्मचारियों का वेतन बढ़ेगा, जूनियर के बराबर होगा वेतन, राज्य सरकार ने दिया आदेश

फरीदाबाद के बीके अस्पताल की इमरजेंसी में युवक का आतंक, महिला मरीज से बोला- मेरा सिर दबाओ, फिर बेड पर बेसुध पड़ा रहा

हरियाणा में एक बाइक पर 65 चालान, सुनकर पक्का होंगे हैरान, जुर्माना जानकर तो उड़ जाएंगे होश

छठ पर घर तो जाना है लेकिन टिकट नहीं मिल रही.. बल्लभगढ़ स्टेशन पर यात्रियों का छलका दर्द, बोले- हर साल यही परेशानी

हरियाणा के गोहाना में बासमती धान के MSP में जबरदस्त उछाल,  प्रति क्विंटल 1500 रुपय़े से अधिक मुनाफा, किसानों की बल्ले-बल्ले

सोनीपत में 4 बच्चों के पिता का मर्डरः ताजपुर गांव के खेतों में मिला कैंटर चालक का शव, सिर पर किए थे वार