Health Tips : कैल्शियम की कमी से हैं परेशान? हड्डियों और दांतों के लिए जरूरी, अंबाला के डॉक्टर से जानिए

On: November 14, 2026 9:57 PM
Follow Us:

Last Updated:

How to fulfill calcium deficiency : क्या आप भी कैल्शियम की कमी से जूझ रहे हैं. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खानपान की बदलती आदतें सेहत पर भारी पड़ रही हैं. शरीर में पोषण की कमी और हड्डियों से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं. अंबाला के आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. जितेंद्र वर्मा लोकल 18 से बताते हैं कि स्वाद के चक्कर में लोग फास्ट फूड और जंक फूड को ज्यादा तवज्जों दे रहे हैं, जबकि पोषक तत्वों से भरपूर मोटे अनाज उनकी थाली से दूर होते जा रहे हैं. डॉ. जितेंद्र के मुताबिक, रागी को पोषण से भरपूर मोटा अनाज माना जाता है. इसमें कैल्शियम, आयरन, फाइबर और प्रोटीन के साथ कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं.

अंबाला. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खानपान की बदलती आदतें लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही हैं. स्वाद के चक्कर में लोग फास्ट फूड और जंक फूड को ज्यादा तवज्जों दे रहे हैं, जबकि पोषक तत्वों से भरपूर मोटे अनाज उनकी थाली से दूर होते जा रहे हैं. यही वजह है कि शरीर में पोषण की कमी और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिंता बढ़ रही है. ऐसे में रागी (मंडुआ), बाजरा, ज्वार और चना जैसे पारंपरिक अनाज सेहत के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं. रागी कैल्शियम का अच्छा प्राकृतिक स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है. अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में कार्यरत आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. जितेंद्र वर्मा लोकल 18 से बताते हैं कि देश के अलग-अलग राज्यों में खानपान की परंपराएं और अनाज की किस्में अलग-अलग हैं. कहीं ज्वार और बाजरे का अधिक इस्तेमाल होता है, तो कहीं रागी और दूसरे मोटे अनाज लोगों की रोजमर्रा की डाइट का हिस्सा हैं. इन पारंपरिक अनाजों को दोबारा भोजन में शामिल करने की जरूरत है.

इनके लिए ज्यादा जरूरी

डॉ. जितेंद्र कहते हैं कि रागी को पोषण से भरपूर मोटा अनाज माना जाता है. इसमें कैल्शियम, आयरन, फाइबर और प्रोटीन के साथ कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. लगभग 100 ग्राम साबुत रागी में 344 मिलीग्राम के आसपास कैल्शियम हो सकता है. यही वजह है कि इसे कैल्शियम के अच्छे वनस्पति स्रोतों में गिना जाता है. शरीर में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी होती है. खासकर बढ़ते बच्चों और बुजुर्गों के लिए कैल्शियम युक्त भोजन जरूरी है. रागी को नियमित और संतुलित मात्रा में डाइट में शामिल करने से शरीर को कैल्शियम सहित कई पोषक तत्व मिल सकते हैं. डॉ. जितेंद्र वर्मा के अनुसार, लोगों को अपनी डाइट में केवल गेहूं पर निर्भर नहीं रहना चाहिए. ज्वार, बाजरा, रागी, साबुत मूंग दाल, चना और सोयाबीन जैसे खाद्य पदार्थों को भी भोजन में शामिल करें. ये खाद्य पदार्थ शरीर को फाइबर, प्रोटीन और दूसरे जरूरी पोषक तत्व उपलब्ध कराते हैं.

क्या-क्या बना सकते हैं

डॉ. जितेंद्र बताते हैं कि मोटे अनाज का आटा तैयार करके उसकी रोटी बनाई जा सकती है. स्वाद और जरूरत के अनुसार देसी घी के साथ भी इनका सेवन किया जा सकता है. हालांकि, घी का इस्तेमाल सीमित मात्रा में करना चाहिए. सर्दियों के मौसम में बाजरा, रागी और ज्वार जैसे अनाज से अलग-अलग पौष्टिक व्यंजन तैयार किए जा सकते हैं. मोटे अनाज को केवल रोटी के रूप में खाना जरूरी नहीं है. इन्हें उबालकर हल्दी और नमक डालकर खाया जा सकता है. इनसे चाट, सब्जी और दूसरे व्यंजन भी तैयार किए जा सकते हैं. रागी से दलिया, इडली, डोसा और खीर बनाना भी अच्छा विकल्प है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now