Astro Tips : रातभर बदलते हैं करवटें, कहीं ये कुंडली दोष तो नहीं? अंबाला के ज्योतिषाचार्य से जानिए

On: November 16, 2026 12:16 AM
Follow Us:

Last Updated:

Astro remedies for mental illness : क्या आप भी रात को बिस्तर पर जाने के बाद भी घंटों करवटें बदलते रहते हैं. भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी को मानसिक तनाव के कारण नींद नहीं आती तो कोई बिना वजह बेचैनी महसूस करता है. धीरे-धीरे यह परेशानी हमारी दिनचर्या और मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करने लगती है. ज्योतिष में नींद न आने और मानसिक अशांति को कुंडली दोष से जोड़कर देखा जाता है. लोकल 18 से अंबाला के ज्योतिषाचार्य कुमार गौरव कहते हैं कि कुंडली का 12वां भाव नींद और विश्राम से जुड़ा माना जाता है. अगर चंद्रमा कमजोर या अशुभ प्रभाव में हो तो व्यक्ति को मानसिक बेचैनी और तनाव जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

अंबाला. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग रात को बिस्तर पर जाने के बाद भी घंटों करवटें बदलते रहते हैं. किसी को मानसिक तनाव के कारण नींद नहीं आती तो कोई बिना वजह बेचैनी महसूस करता है. धीरे-धीरे यह परेशानी व्यक्ति की दिनचर्या और मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करने लगती है. ज्योतिष शास्त्र में नींद न आने और मानसिक अशांति को कुंडली में मौजूद कुछ ग्रहों की स्थिति से जोड़कर देखा जाता है. अंबाला के लाल किताब ज्योतिषाचार्य कुमार गौरव ने इस समस्या से जुड़े कुछ ज्योतिषीय उपाय बताए हैं, जिन्हें 43 दिनों तक लगातार करने की सलाह दी गई है. लोकल 18 से ज्योतिषाचार्य कुमार गौरव कहते हैं कि कुंडली का 12वां भाव नींद और विश्राम से जुड़ा माना जाता है. चंद्रमा को मन और मानसिक स्थिति का कारक ग्रह माना गया है. ऐसे में कुंडली में चंद्रमा की स्थिति व्यक्ति की मानसिक शांति से जोड़कर देखी जाती है. अगर चंद्रमा कमजोर या अशुभ प्रभाव में हो तो व्यक्ति को मानसिक बेचैनी और तनाव जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

कुमार गौरव बताते हैं कि नींद और आराम के मामले में शनि ग्रह की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जाती है. शनि को कर्म और मेहनत का कारक ग्रह कहा जाता है. विश्राम से भी इसका संबंध माना गया है. अगर कुंडली में चंद्रमा और शनि दोनों की स्थिति अनुकूल न हो तो व्यक्ति को मानसिक परेशानी और रात में नींद न आने जैसी समस्या हो सकती है. ज्योतिष कुमार गौरव के अनुसार, अगर चंद्रमा नीच राशि में हो और उस पर राहु-केतु जैसे ग्रहों का प्रभाव पड़ रहा हो तो ज्योतिषीय दृष्टि से इसे मानसिक असंतुलन और बेचैनी से जोड़कर देखा जाता है. ऐसी स्थिति में व्यक्ति का मन अशांत रह सकता है और रात के समय नींद आने में परेशानी महसूस हो सकती है.

तांबा मंगल, पानी चंद्रमा का प्रतीक

कुमार गौरव ने नींद से जुड़ी परेशानी के लिए एक खास उपाय बताया है. उनके अनुसार, रात को सोने से पहले तांबे के एक लोटे में साफ पानी भरकर अपने सिरहाने के आसपास रख दें. सुबह उठने के बाद इस पानी को किसी पौधे या गमले में डाल दें. इस उपाय को लगातार 43 दिनों तक करें. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, तांबे को मंगल ग्रह और पानी को चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है. इन दोनों के मेल से ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को शांत करने की मान्यता है. कुमार गौरव के अनुसार, इससे राहु के प्रभाव को भी शांत करने में मदद मिलने की ज्योतिषीय धारणा है.

चंद्रमा नीच राशि में हो तब

कुमार गौरव कहते हैं कि अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा नीच राशि में स्थित है तो बिना कुंडली का सही विश्लेषण कराए मोती धारण नहीं करना चाहिए. कुछ परिस्थितियों में मोती पहनने से चंद्रमा का अशुभ प्रभाव बढ़ता है. इसलिए रत्न धारण करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है. व्यक्ति को लगातार 43 दिनों तक अपने माथे पर चंदन का तिलक लगाना चाहिए. ज्योतिषीय मान्यता के मुताबिक, माथे का दूसरा भाव सक्रिय होने और चंद्रमा को शुभ स्थिति मिलने से इसका सकारात्मक प्रभाव हो सकता है. हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि ये सभी उपाय ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं. इनके जरिए अनिद्रा या मानसिक तनाव का इलाज होने का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now