Last Updated:
Haryana Tire-Lifting Competition: हरियाणा के पलवल जिले का गांव घोरी एक बार फिर रोमांच और ताकत के अनोखे मुकाबले का गवाह बनने जा रहा है. यहां भव्य टायर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. इस प्रतियोगिता में अलग-अलग स्थानों से प्रतिभागी अपनी ताकत और दमखम का प्रदर्शन करेंगे.
Palwal: हरियाणा के पलवल जिले का गांव घोरी एक बार फिर रोमांच और ताकत के अनोखे मुकाबले का गवाह बनने जा रहा है. यहां आगामी 29 नवंबर को भव्य टायर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. इस प्रतियोगिता में अलग-अलग स्थानों से प्रतिभागी अपनी ताकत और दमखम का प्रदर्शन करेंगे. प्रतियोगिता का सबसे बड़ा आकर्षण होगा ढाई लाख का इनाम, जो विजेता को दिया जाएगा. ऐसे में इस मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.
खिलाड़ी विनोद ने लोकल 18 को बताया कि इससे पहले चीन में टायर उठाने की प्रतियोगिता में 630 किलो का टायर उठाने का रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज है. गांव घोरी में 730 किलो के टायर को उठाने की तैयारी तेज कर दी गई है. गिनीज बुक में नाम दर्ज करने का लक्ष्य रखा गया है. खिलाड़ी विनोद ने बताया की प्रैक्टिस के दौरान भी तीन खिलाड़ियों ने 730 किलो के टायर को उठाकर दूर फेंक है. यह निश्चित है कि 29 नवंबर को होने वाली पर प्रतियोगिता में 730 किलो के टायर को उठाकर गिनीज बुक के रिकॉर्ड को तोड़कर खिलाड़ी अपना नाम गिनीज बुक में दर्ज करेंगे
730 किलो का टायर उठाने का रहस्य
खिलाड़ी विनोद ने बताया कि वह सुबह 4:00 बजे उठते हैं. उसके बाद रनिंग करते हैं. खाने में पौष्टिक आहार लेते हैं. सबसे बड़ा आहार प्रेक्टिस और खेल के नियम को नियमित रखना है. वहीं, खाने में जैसे हरी सब्जियां, बादाम शेक, जूस,बादाम हलवा, काजू हलवा, दूध-दही का देसी खाना और कभी कभी प्रोटीन भी लेते है. विनोद गांव में ही अपना जे.एन.वी के नाम से जिम चलाते है. उनका कहना है कि गांव घोरी में टायर की चार प्रतियोगिताएं रहेंगी. जिसमें अलग-अलग वजन के टायर पर अलग अलग इनाम घोषित किए गए हैं.
बुलेट मोटरसाइकिल भी मिलेगी
विनोद ने बताया कि जो भी उनके गांव का खिलाड़ी 730 किलो के टायर को उठा लेगा, वह इनाम के साथ-साथ एक बुलेट मोटरसाइकिल का भी हकदार होगा. इसके अलावा 530 किलो का एक टायर अलग रहेगा जिस पर अलग इनाम घोषित किया गया है. खिलाड़ियों ने सभी युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वह स्टार प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर हिस्सा लें. नशे जैसी आदतों से दूर रहे. खेलों में हिस्सा लेकर अपना और अपने देश का नाम आगे बढांए. उन्होंने कहा कि जिस तरह से हरियाणा के अंदर टायर उठाने की प्रतियोगिता लगातार प्रचलन में है, उसी तरह यह खेल ओलंपिक गेम्स में भी खेला जाना चाहिए.











