न वीजा मिला, न पासपोर्ट, गुरुग्राम में पकड़े गए 27 बांग्लादेशी नागरिक, पुलिस ने ट्रेन से किया रवाना

On: November 28, 2026 11:29 PM
Follow Us:

Last Updated:

गुरुग्राम पुलिस ने जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) और पीओ स्टाफ की अलग-अलग छापेमारी में 27 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया. जांच में इनके पास भारत में रहने के लिए कोई वैध वीजा या पासपोर्ट नहीं मिला. जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 27 नवंबर को इन सभी को कड़ी पुलिस सुरक्षा में ट्रेन से वापस भेजने के लिए रवाना कर दिया गया. खास बात यह रही कि इनके सफर के लिए ट्रेन में एक अतिरिक्त जनरल कोच की व्यवस्था कराई गई.

न वीजा मिला, न पासपोर्ट, गुरुग्राम में पकड़े गए 27 बांग्लादेशी, भेजे गए वापसZoom

गुरुग्राम में पकड़े गए कई बांग्लादेशी नागरिक, भेजे गए अपने देश.

गुरुग्राम. बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस उनके देश भेजने की कार्रवाई लगातार चल रही है. इसी कर्म में राष्ट्रीय सुरक्षा और भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत गुरुग्राम में कई बांग्लादेशियों को अरेस्ट किया गया है. एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) और पीओ स्टाफ की टीमों ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 27 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया. सभी जरूरी कागजी और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जिले में अवैध प्रवासियों की पहचान और सत्यापन का काम लगातार चल रहा है. इसी दौरान पकड़े गए 27 बांग्लादेशी नागरिकों से जब पूछताछ की गई, तो प्रारंभिक जांच में उनके पास भारत में ठहरने का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला. न तो इनके पास वैध पासपोर्ट था और न ही कोई वीजा या अन्य जरूरी अनुमति. इसके बाद पुलिस ने सभी को मानेसर स्थित डिटेंशन सेंटर में शिफ्ट कर दिया, जहां आगे की प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई.

ट्रेन में जुड़वाया गया अतिरिक्त जनरल कोच
कानूनी औपचारिकताएं निपटने के बाद 27 नवंबर को इन सभी 27 नागरिकों को कड़ी पुलिस सुरक्षा और निगरानी के बीच ट्रेन के जरिए रवाना किया गया. यात्रा के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो और सुरक्षा मानकों का पूरा पालन किया जा सके, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने खास इंतजाम किए. बाकायदा ट्रेन में एक अतिरिक्त जनरल कोच अटैच कराया गया, जिसमें बैठाकर इन्हें आगे भेजा गया.

जारी रहेगा सत्यापन अभियान
गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई यहीं थमने वाली नहीं है. जिले में बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान, सत्यापन और उनके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कदम उठाने का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

गुरुग्राम में पुलिस ने कितने अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है?
गुरुग्राम में एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) और पीओ स्टाफ की टीमों ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 27 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है.

हिरासत में लिए गए इन नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई क्यों की गई?
प्रारंभिक जांच में इन नागरिकों के पास भारत में रहने के लिए कोई वैध पासपोर्ट, वीजा या अन्य जरूरी अनुमति नहीं मिली. इसके बाद सभी को मानेसर स्थित डिटेंशन सेंटर में शिफ्ट कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई.

बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजने के लिए पुलिस ने क्या खास इंतजाम किए?
कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद 27 नवंबर को सभी 27 नागरिकों को कड़ी पुलिस सुरक्षा में ट्रेन से रवाना किया गया. यात्रा के दौरान व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए ट्रेन में एक अतिरिक्त जनरल कोच भी जुड़वाया गया.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now