HSSC Group-C भर्ती रद्द: हरियाणा सरकार ने 3053 पदों पर विज्ञापन वापस लिए, जानिए कौन-कौन सी भर्तियां हुईं रद्द

On: June 18, 2025 8:07 AM
Follow Us:
हरियाणा सरकार ने 3053 पदों पर विज्ञापन वापस लिए

HSSC Group-C – हरियाणा सरकार ने ग्रुप-C की 3053 भर्तियों को रद्द करने का निर्णय लिया है। सरकार ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) को इन पदों के विज्ञापन वापस लेने की औपचारिक अनुमति दे दी है। इनमें सबसे अधिक पद स्टेनोग्राफर और पुलिस से जुड़े हैं। खास बात यह है कि सरकार ने पहले वापस लिए गए कुछ पदों को दोबारा मंजूरी देकर वापस जोड़ लिया है।


मुख्यमंत्री से मिली मंजूरी के बाद CSO ने भेजा निर्देश

मुख्य सचिव कार्यालय (CSO) ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से इन पदों को रद्द करने की स्वीकृति ली, जिसके बाद आयोग को विज्ञापन वापस लेने के लिए निर्देश भेजे गए हैं।


इन प्रमुख भर्तियों को किया गया रद्द

हरियाणा सरकार ने जिन 3053 पदों की भर्तियां रद्द की हैं, उनमें ये प्रमुख भर्तियां शामिल हैं:

  • हरियाणा पुलिस सिपाही (Constable): 5600 पद (पहले ही दो दिन पूर्व रद्द हो चुके)

  • माउंटेड आर्म्ड पुलिस सिपाही: 66 पद

  • स्टेनोग्राफर सामान्य: 1075 पद

  • स्टेनोग्राफर इंग्लिश: 517 पद

  • हिंदी स्टेनो टाइपिस्ट: 246 पद

  • फॉरेस्टर: 65 पद

  • ड्राफ्टमैन सिविल: 367 पद

  • नेटवर्क असिस्टेंट: 16 पद

  • ऑटो डीजल मैकेनिक: 319 पद

  • फिटर/एक्सप्रेस: 180 पद

  • ड्राफ्ट्समैन इलेक्ट्रिकल: 08 पद

  • ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल: 04 पद

  • असिस्टेंट आर्कियोलॉजिस्ट: 10 पद

  • मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर: 24 पद

  • असिस्टेंट ड्राफ्टमैन सिविल: 156 पद


ये भर्तियां अब वापस नहीं होंगी

सरकार ने कुछ भर्तियों को रद्द करने का फैसला पलट दिया है। इन भर्तियों पर अब चयन प्रक्रिया जारी रहेगी:

  • सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (Group-25): 69 पद

  • फॉरेस्ट रेंजर (Group-7): 57 पद

  • डिप्टी रेंजर (Group-45): 06 पद


CET-2025 रजिस्ट्रेशन डाटा जारी

HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने CET-2025 के रजिस्ट्रेशन से जुड़ा अपडेट डेटा जारी किया है। अब तक 13,48,697 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

सबसे अधिक आवेदन वाले जिले:

  • हिसार: 1,44,403

  • भिवानी: 1,05,469

  • जींद: 1,05,344

सबसे कम आवेदन वाले जिले:

  • पंचकूला: 13,422

  • फरीदाबाद: 22,424

  • नूंह: 22,940


क्या कहता है आयोग?

सूत्रों के अनुसार, HSSC अब इन रद्द पदों के लिए नई अधिसूचना CET-2025 के बाद जारी करेगा। राहत की बात यह है कि पुराने आवेदनकर्ताओं को नए विज्ञापन में मौका मिलेगा। आयोग कभी भी विज्ञापन वापसी का औपचारिक नोटिस जारी कर सकता है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now