चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार तीन IPS और दो HPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
नए तबादले और नियुक्तियां
सुमित कुमार (IPS, 2014 बैच): कमांडेंट 5वीं बटालियन HAP मधुबन से ट्रांसफर होकर SP भिवानी बनाए गए।
पंखुड़ी कुमार: नई SP अंबाला नियुक्त।
अमित दहिया (IPS): SP ACB (हेडक्वार्टर) से ट्रांसफर होकर DCP क्राइम झज्जर की जिम्मेदारी।
मनीष सिंह: SP भिवानी से ट्रांसफर होकर SP इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (हेडक्वार्टर) नियुक्त (यह पद पहले खाली था)।
सुरेंद्र सिंह भोरिया (IPS, 2014 बैच): SP ACB से ट्रांसफर होकर कमांडेंट 5वीं बटालियन HAP मधुबन और SP हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (हेडक्वार्टर) की जिम्मेदारी।
क्या कहा आदेश में?
गृह विभाग के अनुसार, यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टि से आवश्यक है। सरकार ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत नए पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।











