Firing In Jind: जींद में घर में घुसकर फायरिंग, दो बहनों को लगी गोली, हालत गंभीर, आरोपियों ने दी थी धमकी

On: August 18, 2025 9:15 AM
Follow Us:
Firing In Jind

Firing In Jind: हरियाणा के जींद जिले में देर रात बड़ा वारदात हुआ। रात करीब 1 बजे घर में सो रहे परिवार पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान दो बहनों को गोली लग गई। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें इलाज के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।

झगड़े के बाद दी गई थी धमकी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावरों का लड़कियों के पिता से कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। उस झगड़े के बाद परिवार को धमकी दी गई थी। आशंका है कि उसी रंजिश के चलते फायरिंग की गई।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इलाके में तनाव का माहौल है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now