Ambala Flood :अंबाला में टांगरी नदी उफान पर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, स्कूलों में छुट्टियां घोषित

On: August 30, 2025 6:02 AM
Follow Us:
Ambala Flood

Ambala Flood News Today: हरियाणा में पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। अंबाला जिले की टांगरी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास (करीब 8 फीट) पहुंच गया है। सिंचाई विभाग ने आशंका जताई है कि जल स्तर में और बढ़ोतरी हो सकती है।

प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

वर्तमान हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। एहतियात के तौर पर डीएवी रिवर साइड सहित कई स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। प्रदेश के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस को आदेश दिए कि कॉलोनियों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराया जाए और सभी को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

पुलिस और NDRF की टीमें अलर्ट पर

पानी के बढ़ते स्तर को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम को अलर्ट मोड पर तैनात किया गया है। इसके अलावा टांगरी बांध पर सिंचाई विभाग और पुलिस की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। हालात को संभालने के लिए बैराज के 18 गेट खोल दिए गए हैं और पानी का रुख दिल्ली की ओर मोड़ा गया है। इससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now