बिहार नतीजों के बाद हरियाणा कांग्रेस में हलचल, बीरेंद्र सिंह बोले- ‘हुड्डा और राव नरेंद्र जल्द ही करेंगे…’

On: November 17, 2025 1:29 PM
Follow Us:
हरियाणा

हरियाणा: बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद हरियाणा की राजनीति में बदलाव के संकेत नजर आने लगे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि पार्टी के भीतर जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। महेंद्रगढ़ में अपने बेटे और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की ‘सद्भावना यात्रा’ के दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह जल्द ही इस यात्रा में शामिल होंगे।

“सब थाली बजाएंगे” – बीरेंद्र सिंह का बयान

पत्रकारों द्वारा हुड्डा और राव नरेंद्र के यात्रा में शामिल न होने पर सवाल किए जाने पर बीरेंद्र सिंह ने रूपकात्मक अंदाज में कहा, “अभी मेरा चालू हुआ है महीना सवा महीना हुआ है। बालक होते हुए भी नौ-नौ महीने लग जाते हैं और जब हो जाए तब सारे थालियां बजाते हैं। तो ये सब थाली बजाएंगे। आएंगे आपके बीच में भी आएंगे।” यह बयान हरियाणा कांग्रेस में चल रहे गुटबाजी को और उजागर करता है।

कांग्रेस में दो धड़े साफ नजर आ रहे

हरियाणा कांग्रेस साफ तौर पर दो धड़ों में बंटी हुई है:

यही कारण है कि बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा में हुड्डा गुट का कोई भी नेता अब तक शामिल नहीं हुआ है। हिसार के सांसद जयप्रकाश ने तो इस यात्रा को लेकर खुलकर बयानबाजी भी की थी।

6-7 महीने में सब साफ हो जाएगा

इससे पहले नारनौंद में बीरेंद्र सिंह ने कहा था कि यात्रा से दूर रहने वाले कांग्रेसियों को 6-7 महीने में पता लग जाएगा कि “हमारे अंदर दम है या नहीं”। उन्होंने दावा किया था कि इस यात्रा की शुरुआत बृजेंद्र सिंह ने राहुल गांधी से बात करके की है।

दिसंबर में राहुल गांधी के हरियाणा दौरे की उम्मीद

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि दिसंबर महीने में राहुल गांधी हरियाणा के दौरे पर आ सकते हैं। इससे पहले बृजेंद्र सिंह अपनी यात्रा का अनुभव पार्टी हाईकमान के सामने रख सकते हैं, जिसमें बड़े नेताओं के यात्रा में शामिल न होना भी एक प्रमुख मुद्दा होगा। बिहार की हार के बाद हरियाणा कांग्रेस में यह आंतरिक खींचतान राजनीतिक विश्लेषकों के लिए एक अहम विषय बन गया है।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा राज्यसभा चुनाव: निर्दलीय सतीश नांदल सबसे अमीर उम्मीदवार, संजय भाटिया के नाम पर नहीं अचल संपत्ति

हरियाणा राज्यसभा चुनाव: निर्दलीय सतीश नांदल सबसे अमीर उम्मीदवार, संजय भाटिया के नाम पर नहीं अचल संपत्ति

मानेसर भूमि घोटाला: पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को बड़ी राहत

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बड़ी राहत, आरोप तय करने का CBI कोर्ट का आदेश रद्द; हाईकोर्ट ने कहा- ऐसे अपराध साबित नहीं होता

हरियाणा

हरियाणा में कांग्रेस की जगह इनेलो निभाएगी मुख्य विपक्ष की भूमिका? INLD विधायकों की मांग पर स्पीकर कर रहे विचार

हरियाणा

हरियाणा में बुजुर्गों की पेंशन बहाली के बाद अब इनेलो ने 14 लाख पीले राशन कार्ड कटने पर किया बड़ा ऐलान!

हरियाणा

हरियाणा में BJP नेता साइबर ठगी में गिरफ्तार, 5 करोड़ के लेनदेन का खुलासा, जानें क्या है पूरा मामला?

हरियाणा की 2 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव, 5 मार्च तक नामांकन

Haryana Rajya Sabha Election 2026: हरियाणा की 2 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव, 5 मार्च तक नामांकन