‘बीटेक पानी-पूरी वाली’ का नया मिशन, बुलेट से तय करेंगी 40 हजार किमी का सफर, अंबाला में हुआ जोरदार स्वागत

On: July 19, 2026 12:59 AM
Follow Us:

Last Updated:

Ambala News: ‘बीटेक पानी-पूरी वाली’ के बारे में तो आपने सुना होगा. इन दिनों ‘बीटेक पानी-पूरी वाली’ संचालित करने वाली तापसी उपाध्याय देशभर में एक नई सोच की अलख जगा रही हैं. वह लोगों को सिर्फ फिट रहने का संदेश नहीं दे रहीं, बल्कि एक ऐसे भारत का सपना भी दिखा रही हैं, जहां युवा मोटापे से मुक्त हो.

अंबाला: कभी ‘बीटेक पानी-पूरी वाली’ के नाम से पहचान बनाने वाली और आज मिशन हेल्दी भारत के तहत तापसी उपाध्याय देशभर में एक नई सोच की अलख जगा रही हैं. दरअसल बुलेट मोटरसाइकिल पर हजारों किलोमीटर का सफर तय कर वह लोगों को सिर्फ फिट रहने का संदेश नहीं दे रहीं, बल्कि एक ऐसे भारत का सपना भी दिखा रही हैं, जहां युवा मोटापे से मुक्त, महिलाएं आत्मनिर्भर और समाज पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार हो. इसी कड़ी में उनके अंबाला पहुंचने पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और युवाओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत और सम्मान किया है.

बता दें कि तापसी उपाध्याय ने 9 मार्च 2025 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर से ‘मिशन हेल्दी भारत’ की देशव्यापी जन जागरूकता यात्रा की शुरुआत की थी. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश को मोटापा मुक्त बनाने के साथ-साथ लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है.

पीएम मोदी की अपील से मिली प्रेरणा
उनकी यह यात्रा लगभग 40 हजार किलोमीटर की है, जिसके तहत 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों का वह भ्रमण कर रही हैं. अब तक वह 25 राज्यों की यात्रा पूरी कर चुकी हैं और लगातार 16 महीनों से सफर पर रहते हुए 27 हजार किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर चुकी हैं. उनका लक्ष्य 15 अगस्त 2026 को दिल्ली में इस यात्रा का समापन करना है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से मोटापे के खिलाफ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील से उन्हें इस अभियान की प्रेरणा मिली है और उसी संकल्प के साथ वह अपनी यात्रा को स्वतंत्रता दिवस पर समाप्त करेंगी.

1000 से अधिक शिक्षण संस्थानों तक करेंगी सफर
वहीं इस बारे में लोकल 18 को ज्यादा जानकारी देते हुए तापसी ने बताया कि इस यात्रा के दौरान वह देशभर के 1000 से अधिक शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने का लक्ष्य लेकर चल रही हैं, जिनमें आईआईटी और आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी शामिल हैं. यहां वह विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, फिटनेस, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक कर रही हैं. साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक करोड़ पौधे लगाने का भी संकल्प लिया है.

वहीं तापसी ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जंक फूड और अनियमित दिनचर्या युवाओं को कई गंभीर बीमारियों की ओर धकेल रही है. यदि युवा संतुलित भोजन, नियमित व्यायाम और अनुशासित जीवनशैली अपनाएं, तो भारत को मोटापा मुक्त और अधिक स्वस्थ बनाया जा सकता है. उन्होंने बताया कि वह पूरी यात्रा बुलेट मोटरसाइकिल से कर रही हैं, जबकि उनके दो सहयोगी थार वाहन में उनके साथ चलते हैं और पूरे अभियान को संचालित करने में सहयोग देते हैं.

लाखों युवाओं को दे रहे संदेश
उन्होंने कहा कि पिछले 16 महीनों में लाखों युवाओं तक उनका संदेश पहुंच चुका है और हर राज्य में उन्हें लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है. अंबाला में मिले सम्मान से वह बेहद भावुक नजर आईं. उन्होंने कहा कि यहां के युवाओं का उत्साह और सामाजिक संस्थाओं का सहयोग उनके लिए नई ऊर्जा लेकर आया है. उनका मानना है कि जब युवा अपनी सेहत को प्राथमिकता देंगे, तभी देश वास्तव में मजबूत और विकसित भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेगा.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

पंजाब के बाद अब हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी! प्रभारी के सामने हुड्डा-सुरजेवाला में ‘वर्डवार’, सैलजा बोली-एक दूसरे को नमस्ते भी नहीं करते

Gurugram news| gurgaon property| एक बारिश में भले डूब जाए लेकिन प्रीमियम घरों के मामले टॉप पर ये शहर? RERA के आंकड़ों ने खोल दिया नाम

‘यह केवल अंबाला की मंडी का मामला नहीं’, व्यापारियों ने राजेश ठकराल को सुनाई व्यथा, कहा- कोई कुछ कर नहीं रहा

हरियाणा में 3 माह में दूसरी बार बढ़ाया टोल, दिल्ली से मनाली तक सफर के दौरान जेब और होगी ढीली, नए रेट क्या हैं?

जिसे लोग बेकार समझते हैं, उसी गोबर से हो रही हजारों की कमाई, फरीदाबाद की गौशाला का अनोखा मॉडल

जींद में मां की बरसी के दिन युवक की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े 6 राउंड फायरिंग, आरोपी फरार