डबवाली: अहमदपुर दारेवाला गांव में घर की छत गिरी, बड़ा हादसा टला – हजारों का सामान मलबे में दबा

On: September 13, 2025 10:02 AM
Follow Us:
डबवाली

डबवाली उपमंडल के गांव अहमदपुर दारेवाला में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। गांव निवासी बलविंदर सिंह के मकान की अचानक छत भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन घर का कीमती सामान पूरी तरह से मलबे में दबकर नष्ट हो गया।

बारिश और धूप के कारण कमजोर हुई छत

परिवार के मुताबिक, पिछले दिनों हुई लगातार बारिश और उसके बाद निकली तेज धूप के कारण मकान में सीलन भर गई थी। इसी वजह से छत कमजोर हो गई और देर रात अचानक गिर पड़ी। हादसे के वक्त सभी परिजन बाहर थे, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।

घरेलू सामान पूरी तरह बर्बाद

पीड़ित बलविंदर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी संदीप कौर, बेटे महकदीप और जश्नदीप, पिता आत्मा सिंह व माता नसीब कौर इस हादसे के बाद सदमे में हैं। घर के भीतर रखा फ्रिज, संदूक, बर्तन, सिलाई मशीन, बेड, राशन और अन्य घरेलू सामान मलबे में दबकर टूट गया। परिवार को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।

प्रशासन से मदद की अपील

बलविंदर सिंह का कहना है कि यह हादसा उनके लिए किसी बड़े आर्थिक झटके से कम नहीं है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मुआवजे की मांग की है ताकि दोबारा अपना घर और जिंदगी संभाल सकें।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

सिरसा नगर परिषद में विकास कार्यों को लेकर बवाल, BJP पार्षद ने अपने ही चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा

सिरसा नगर परिषद में विकास कार्यों को लेकर बवाल, BJP पार्षद ने अपने ही चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा

Bank Holidays in 2026: इस साल बैंक कितने दिन रहेंगे बंद? महीने-वार देखें पूरी लिस्ट

Bank Holidays in 2026: इस साल बैंक कितने दिन रहेंगे बंद? महीने-वार देखें पूरी लिस्ट

हरियाणा

हरियाणा के सैन्य क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि से हड़कंप, खंडहर भवन में रह रहा था 16–17 वर्षीय युवक, एयरफोर्स वर्दी और कोडवर्ड ने बढ़ाई चिंता

हरियाणा

जम्मू-कश्मीर सड़क हादसा: डोडा में शहीद हुए 10 जवान, हरियाणा के यमुनानगर के सुधीर नरवाल ने देश के लिए दी शहादत

हरियाणा पुलिस यमुनानगर में SPO भर्ती 2025: आवेदन का बेहतरीन मौका, सीधी होगी भर्ती

हरियाणा पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकतें है अप्लाई

Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरीHaryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी

Haryana Weather Alert: हरियाणा के कई जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट