क्या आप भी खाते हैं BP की दवा? बाजार में बिक रही नकली, दो  आरोपी गिरफ्तार, उत्तराखंड में बनाते थे, दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई

On: July 21, 2026 1:48 AM
Follow Us:

Last Updated:

Gurugram Fake Blood Pressure Medicines: गुरुग्राम में नकली दवाओं की सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ. दो आरोपी गिरफ्तार किए गए. ये ब्लड प्रेशर की नकली दवा टेल्मीसार्टन-AH हरियाणा और दिल्ली में बेचते थे.संबंधित एजेंसी के पास दवाइयों के व्यापार के लिए आवश्यक वैध लाइसेंस भी नहीं था.

ख़बरें फटाफट

क्या आप भी खाते हैं BP की दवा? बाजार में बिक रही नकली, दो  आरोपी गिरफ्तारZoom

जब्त की गई नकली दवा ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने के लिए इस्तेमाल की जाती है.

गुरुग्राम. हरियाणा खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने गुरुग्राम और दिल्ली पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली दवाइयों की सप्लाई करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

गिरोह ब्लड प्रेशर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली प्रसिद्ध दवा टेल्मीसार्टन-AH की नकली खेप हरियाणा और दिल्ली के बाजारों में सप्लाई कर रहा था.

दरअसल एफडीए अधिकारियों को सूचना मिली थी कि गुरुग्राम में ब्लड प्रेशर की नकली दवाइयों की बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तीन ड्रग कंट्रोल अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की गई. जांच के दौरान टीम ने सप्लाई चेन की पड़ताल की, जिसमें कई अहम तथ्य सामने आए. ड्रग विभाग गुरुग्राम के अधिकारी अमन चौहान ने बताया कि  जांच में पता चला कि ‘श्री बालाजी फोरम’ नाम से संचालित एक होलसेल ड्रग एजेंसी के माध्यम से गुरुग्राम में नकली दवाइयों की सप्लाई की गई थी. अधिकारियों के अनुसार, संबंधित एजेंसी के पास दवाइयों के व्यापार के लिए आवश्यक वैध लाइसेंस भी नहीं था.

शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि नकली दवाइयों का निर्माण उत्तराखंड के रुड़की में किया जाता था. इसके बाद इन्हें लखनऊ के रास्ते हरियाणा और दिल्ली समेत विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता था. अब एफडीए इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री की पहचान में जुटा है.

ड्रग विभाग गुरुग्राम के अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि जब्त की गई नकली दवा ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने के लिए इस्तेमाल की जाती है. ऐसी दवा का सेवन करने से मरीज का ब्लड प्रेशर अनियंत्रित हो सकता है, जिससे हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थिति उत्पन्न होने का खतरा बढ़ जाता है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणाः दोस्त…दोस्त ना रहा, प्यार प्यार ना रहा! कुरुक्षेत्र में अवैध संबधों में बाधा बन रहे पति की हत्या, पत्नी और आशिक गिरफ्तार

Kisan Andolan LIVE: सिंघु और शंभू बॉर्डर सील, अमृतसर दिल्ली NH बंद, पुलिस ने सैंकड़ों किसान हिरासत में लिए

गुरुग्राम के सोसाइटी में बास्केटबॉल ग्राउंड में खेलते समय पोल टूटकर युवक पर गिरा, घायल अस्पताल में भर्ती

दिल्ली कूच से पहले अंबाला के शंभू बॉर्डर पर किसानों को रोका गया, भारी पुलिस बल तैनात, नेशनल हाईवे बंद

Exam Paper Leak News: पंजाब फार्मेसी अधिकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल गैंग का भंडाफोड़, 7 मास्टरमाइंड समेत 35 लोग हिरासत में

हरियाणा के पानीपत में किसान की हत्या, प्लास्टिक में बांधकर शव को साइकिल पर लेकर गया आरोपी, फिर जंगल में फेंका